बालाघाट में दो डंपरों की टक्कर, बाइक सवार घायल:दहेगांव-सिंगोला मार्ग पर ओवरटेक के दौरान हादसा; डंपर चालक को जेसीबी से निकाला

बालाघाट में दो डंपरों की टक्कर, बाइक सवार घायल:दहेगांव-सिंगोला मार्ग पर ओवरटेक के दौरान हादसा; डंपर चालक को जेसीबी से निकाला

बालाघाट जिले में बुधवार शाम करीब 5 बजे दहेगांव और सिंगोला के बीच बने पुल पर दो डंपरों की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया है। ओवरटेक के दौरान हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, एक ही दिशा में जा रहे डंपर (एमपी50एच1396) और (एमपी50एच1541) के बीच ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ। बाइक, जो दोनों डंपरों के बीच से गुजर रही थी, डंपर क्रमांक एमपी 50 एच 1541 के सामने के पहिए के नीचे आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे और आगे चल रहे डंपर से डंपर (एमपी50एच1541) टकरा गया। टक्कर के कारण डंपर का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जेसीबी से डंपर चालक को निकाला डंपर चालक किरनापुर निवासी हौसलाल मसखरे वाहन में फंस गए। उन्हें जेसीबी की मदद से डंपर के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर बाहर निकाला गया। कमर, पैर और हाथ में आई चोट घायलों की पहचान सिरेगांव निवासी यादोराव कालबेले (25) और उनके जीजा पालडोंगरी निवासी चंद्रेश उमरे (35) के रूप में हुई है। वे पालडोंगरी से परसोड़ी की ओर बाइक से जा रहे थे।अस्पताल में भर्ती यादोराव ने बताया कि उन्हें कमर, पैर और हाथ में चोटें आई हैं, जबकि चंद्रेश को पसलियों और पैर में चोट लगी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद लांजी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों डंपरों और बाइक को जब्त कर थाने ले गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *