करनाल में दो बाइकों की टक्कर, 3 घायल:एक महिला शामिल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, दवा लेने जा रहे थे, केस दर्ज

करनाल में दो बाइकों की टक्कर, 3 घायल:एक महिला शामिल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, दवा लेने जा रहे थे, केस दर्ज

करनाल जिले की विकास कॉलोनी मेन रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी मां और बहन को दवाई दिलाने के लिए शहर जा रहा था। टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रावर निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च को वह अपनी बाइक पर मां और बहन को दवाई दिलाने के लिए करनाल जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर जब वे विकास कॉलोनी मेन रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे एक युवक ने तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साहिल, उसकी मां सीमा और बहन सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों को चोटें आईं, जिनमें बहन और मां सीमा को ज्यादा चोट लगी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार घटना के बाद आरोपी युवक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और उनकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। साहिल ने बताया कि बाद में लोगों से पूछताछ करने पर आरोपी का नाम शदाक पता चला। उसने कहा कि आरोपी सामने आने पर वह उसे पहचान सकता है। आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। करनाल थाना सेक्टर 32-33 में मामले की शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुक्रवार रात आरोपी शदाक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने और चोट पहुंचाने का आरोप है। मामले की जांच आगे की कार्रवाई के लिए एएसआई योगेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कार रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *