अररिया में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:बंनगमा चौक पर हादसा, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

अररिया में दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत:बंनगमा चौक पर हादसा, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

अररिया शहर के बंनगमा चौक पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा तब हुआ जब दोनों युवक घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बनगामा पकड़ी टोला वार्ड नंबर 6 निवासी 35 वर्षीय गजनफर पुत्र हबीब और उसी गांव के गालिब एक बाइक पर सवार होकर बंनगमा चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौक पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मारकंडे ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह गजनफर ने दम तोड़ दिया। गालिब का इलाज अभी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गजनफर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाया और यातायात थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार यह हादसा सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। अररिया में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, जिसके मुख्य कारण लापरवाही और तेज रफ्तार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग हर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। मृतक गजनफर अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। मामले की अधिक जानकारी के लिए यातायात थाना अध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अररिया शहर के बंनगमा चौक पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा तब हुआ जब दोनों युवक घरेलू सामान खरीदने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के बनगामा पकड़ी टोला वार्ड नंबर 6 निवासी 35 वर्षीय गजनफर पुत्र हबीब और उसी गांव के गालिब एक बाइक पर सवार होकर बंनगमा चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौक पर उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मारकंडे ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह गजनफर ने दम तोड़ दिया। गालिब का इलाज अभी जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गजनफर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने शव को सदर अस्पताल पहुंचाया और यातायात थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार यह हादसा सड़क सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। अररिया में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, जिसके मुख्य कारण लापरवाही और तेज रफ्तार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोग हर चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और जागरूकता अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। मृतक गजनफर अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। मामले की अधिक जानकारी के लिए यातायात थाना अध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *