समस्तीपुर में बाइक-ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौत:भाई PMCH रेफर, कॉलेज जाते समय गाड़ी ने मारी टक्कर

समस्तीपुर में बाइक-ट्रक के बीच टक्कर, एक की मौत:भाई PMCH रेफर, कॉलेज जाते समय गाड़ी ने मारी टक्कर

समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकभेली चौक के पास आज शाम बाइक व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान हलई मोरवा के दादनपुर गांव निवासी रविंद्र सहनी के बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है। जबकि, जख्मी उसका चचेरा भाई राम सहनी का बेटा राजकुमार है। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में जख्मी युवक के चाचा पवन कुमार सहनी ने बताया कि उनका भतीजा राजकुमार और सूरज मोटरसाइकिल से पटोरी कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान चकभेली चौक के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों पटोरी कॉलेज बाइक से जा रहे थे घटना में मौके पर ही सूरज की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से राजकुमार जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से इस अस्पताल लाया गया, जहां से पुलिस ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पटोरी कॉलेज बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकभेली चौक के पास आज शाम बाइक व ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान हलई मोरवा के दादनपुर गांव निवासी रविंद्र सहनी के बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है। जबकि, जख्मी उसका चचेरा भाई राम सहनी का बेटा राजकुमार है। जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में जख्मी युवक के चाचा पवन कुमार सहनी ने बताया कि उनका भतीजा राजकुमार और सूरज मोटरसाइकिल से पटोरी कॉलेज जा रहा था। इसी दौरान चकभेली चौक के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों पटोरी कॉलेज बाइक से जा रहे थे घटना में मौके पर ही सूरज की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से राजकुमार जख्मी हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से इस अस्पताल लाया गया, जहां से पुलिस ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पटोरी कॉलेज बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *