राज्य सरकार ने गुरुवार को 13 जिलों के कलेक्टर और एक संभाग आयुक्त को बदल दिया है। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया है। वहीं कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया है। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं उसमें सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी, शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ और बैतूल जिले शामिल हैं। इसके अलावा लोक शिक्षण आयुक्त और नर्मदा पुरम संभाग के संभाग आयुक्त को भी बदल दिया गया है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है।


