सीधी में कलेक्टर ने ध्वज फहराया:गणतंत्र दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में ली परेड की सलामी

सीधी में कलेक्टर ने ध्वज फहराया:गणतंत्र दिवस पर छत्रसाल स्टेडियम में ली परेड की सलामी

सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पूरा स्टेडियम राष्ट्रगान की धुन से गूंज उठा। कलेक्टर सोमवंशी ने पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने 9वीं बटालियन, रिजर्व बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एवं गाइड, सेवा सुरक्षा दल, होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवानों की अनुशासित परेड की सलामी ली। एसपी ने दी टुकड़ियों की जानकारी परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कलेक्टर को सभी बटालियनों की टुकड़ियों के बारे में जानकारी दी। जवानों के कदमताल और अनुशासन ने उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। समारोह में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी विभागों के प्रमुख, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश पत्र का वाचन किया गया, जिसमें प्रदेश के विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया गया था। गणतंत्र दिवस की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *