झालावाड़ में 225 कन्याओं का सामूहिक पूजन:सर्वसमाज की बेटियों का हुआ सम्मान, एकजुटता और समरसता का दिया संदेश

झालावाड़ में 225 कन्याओं का सामूहिक पूजन:सर्वसमाज की बेटियों का हुआ सम्मान, एकजुटता और समरसता का दिया संदेश

झालावाड़ के अग्रवाल सेवा सदन में सामाजिक समरसता गतिविधि के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकजुटता और समरसता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में 30 से ज्यादा विभिन्न जातियों की 225 कन्याओं को आमंत्रित किया गया। सर्व समाज के परिवारों ने विधि-विधान से इन कन्याओं का पूजन किया। पालक जिला सह कार्यवाह शिवजी ने सामाजिक समरसता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान ही समाज की वास्तविक उन्नति है और ऐसे आयोजन जातिगत बंधनों को तोड़कर राष्ट्र निर्माण में सहायक होते हैं। समाज के हर वर्ग को एकजुट करना उद्देश्य
झालावाड़ नगर सामाजिक समरसता संयोजक कपिश खलोरा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एकजुट करना और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को मजबूत करना था।
इस आयोजन में आत्माराम सेवा संस्थान के संयोजक युवराज पारेता ने विशेष सहयोग दिया। अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी गोपाल रावल ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन की शुरुआत की। पूजन के दौरान परिवारों ने कन्याओं को तिलक लगाकर आरती उतारी और उपहार भेंट किए। कार्यक्रम के अंत में सभी कन्याओं को सामूहिक भोज कराया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक समरसता जिला संयोजक मांगीलाल, जनाना अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय जैन, ईश्वर शर्मा, गिरीश नेगी, शैलेन्द्र सोनी, रवि सोनी और भरत रावल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *