धूप की चमक के साथ सर्द हवाओं का प्रवाह जारी

धूप की चमक के साथ सर्द हवाओं का प्रवाह जारी

स्वर्णनगरी में कड़ाके की सर्दी का असर भले ही खत्म हो गया हो लेकिन अब भी सर्द हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.3 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया, जबकि एक दिन पहले यह क्रमश: 25.7 और 11.6 डिग्री रहा था।

दिन की शुरुआत आकाश में हल्की धुंध के साथ हुई। बाद में सूरज की रोशनी बिखर गई। इसके बाद भी उत्तर दिशा से करीब 7-8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं के प्रवाह से मौसम में ठंडक का असर बना रहा। शाम से लेकर रात में भी सर्दी के तेवर कुछ दिन पहले जैसे तल्ख नहीं हैं, फिर भी लोग जल्द घरों की ओर लौट रहे हैं। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में सर्दी का असर दिन के साथ रात में भी कम होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *