काशी में 15-17KM की रफ्तार से बह‌‌ रही ठंड हवा:हिमाचल से पश्चिमी विक्षोभ ने किया है प्रवेश,24 घंटे में 2 डिग्री गिरा तापमान

काशी में 15-17KM की रफ्तार से बह‌‌ रही ठंड हवा:हिमाचल से पश्चिमी विक्षोभ ने किया है प्रवेश,24 घंटे में 2 डिग्री गिरा तापमान

काशी में पछुआ और कोहरा की वजह से ठंड बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शहर में हवा 15-17 किमी प्रति घंटे की गति से बह रही है। इन दोनों के चलते काशी में गलन बढ़ गई है। जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल से आ रही ठंड हवा वही,मंगलवार को जिले में सुबह 6 बजे तक घने कोहरे के चलते दृश्यता 100 मीटर रही। जबकि बुधवार को मौसम सुबह से ही साफ रहा लेकिन गलन बढ़ गई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बनारस में पूरे सप्ताह घना कोहरा छा सकता है। वहीं हिमालय की ओर से आ रही हवाएं ठंड बढ़ाने के साथ ही नमी को भी कम करेगी। ऐसे में मौसम में लोगों को अपने सेहत का खासा ध्यान रखना होगा। ट्रेन का करना पड़ रहा घंटों इंतजार घने कोहरे से दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण ट्रेनों और विमानों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि सुबह घर से निकले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचते-पहुंचते सांझ हो जा रही है। ठंड, इंतज़ार और अनिश्चितता के बीच सफर यात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है। देरी से चल रही ट्रेनों के कारण प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री ऊब और बेचैनी का सामना कर रहे हैं। पूरी तैयारी और उम्मीद के साथ यात्रा पर निकले लोग जब मोबाइल ऐप पर ट्रेनों को घंटों देर देखते हैं, तो उनका उत्साह मायूसी में बदल जाता है। हवा गुणवत्ता में 50 से 26 रैंकिंग पर पहुंचा वाराणसी तापमान में गिरावट के साथ ही शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह और शाम की हवा की गुणवत्ता में भी काफी अंतर रहा। लाइव एक्यूआई सिटी रैंकिंग में बनारस 50वें नंबर से खिसककर 26वें नंबर पर पहुंच गया। सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 295 था। वहीं, रात में 10 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 406 तक पहुंच गया। शहर में निराला नगर, अर्दली बाजार और भेलूपुर की हवा सबसे ज्यादा खराब रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *