हरियाणा में आज से और ठंड बढ़ेगी:ओलावृष्टि के बाद शीतलहर का असर; पारा सामान्य से 3.7°C नीचे, कोहरे का अलर्ट

हरियाणा में आज से और ठंड बढ़ेगी:ओलावृष्टि के बाद शीतलहर का असर; पारा सामान्य से 3.7°C नीचे, कोहरे का अलर्ट

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हुई ओलावृष्टि, गरज-चमक और तेज हवाओं के बाद अब कड़ाके की ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 जनवरी के लिए राज्य में प्रतिकूल मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे हरियाणा में शीतलहर और घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। विशेष रूप से अंबाला, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र और करनाल जैसे जिलों में सुबह के समय दृश्यता काफी कम रह सकती है। बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। आगे कैसा रहेगा मौसम
29 और 30 जनवरी के दौरान भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। 31 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 1 फरवरी से एक नए ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से फरवरी की शुरुआत में फिर से बादल छाने और हल्की बारिश या गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। अधिकतम तापमान 8.7 तक गिरा
राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 2.1°C की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का औसत तापमान सामान्य से 3.7°C नीचे रहा, जिससे दिन में काफी ठंड महसूस की गई।
हिसार में तापमान 19.3°C, गुरुग्राम में 15.7°C (कल के मुकाबले 5.0°C की बड़ी गिरावट), रोहतक में 17.9°C और नारनौल में 13.8°C (यहां सामान्य से 8.7°C कम तापमान रहा, जो काफी ठंडा दिन रहा) दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *