बिहार में अगले एक हफ्ते तक लगातार बढ़ेगी ठंड:अधिकांश जिलों में दिखेगा कोहरे का असर, किशनगंज का पारा पहुंचा 7.6 डिग्री सेल्सियस

बिहार में अगले एक हफ्ते तक लगातार बढ़ेगी ठंड:अधिकांश जिलों में दिखेगा कोहरे का असर, किशनगंज का पारा पहुंचा 7.6 डिग्री सेल्सियस

बिहार के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले 7 दिनों तक रात और सुबह के समय ठंड लगातार बढ़ेगी। साथ ही कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। फिलहाल, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। वहीं शनिवार को सबसे कम विजिबिलिटी 200 मीटर गयाजी में दर्ज की गई है। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कुछ जगह पर आंशिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें… राज्य में बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार और सीमावर्ती जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। फिलहाल, राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य और यातायात को लेकर सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कोहरे या धुंध के समय गाड़ी चलाते समय गति नियंत्रित रखने और फॉग लाइट को उपयोग करने की बात कही गई है। बिहार के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आने वाले 7 दिनों तक रात और सुबह के समय ठंड लगातार बढ़ेगी। साथ ही कई जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। फिलहाल, दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। वहीं शनिवार को सबसे कम विजिबिलिटी 200 मीटर गयाजी में दर्ज की गई है। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि कुछ जगह पर आंशिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम से जुड़ी तस्वीरें… राज्य में बारिश की संभावना नहीं मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर बिहार और सीमावर्ती जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। फिलहाल, राज्य के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। स्वास्थ्य और यातायात को लेकर सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कोहरे या धुंध के समय गाड़ी चलाते समय गति नियंत्रित रखने और फॉग लाइट को उपयोग करने की बात कही गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *