अयोध्या में शीतलहर का कहर, 7 डिग्री तापमान:2 दिन से धूप नहीं निकली, 3.5 किमी रफ्तार से चल रही हवाएं

अयोध्या में शीतलहर का कहर, 7 डिग्री तापमान:2 दिन से धूप नहीं निकली, 3.5 किमी रफ्तार से चल रही हवाएं

अयोध्या में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिल रहा है, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण कड़ाके की ठंड बनी हुई है। हालांकि, बादलों के चलते आज घने कोहरे से लोगों को कुछ राहत मिली है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो आज बढ़कर 7 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जब आसमान में बादल छाए रहते हैं तो न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होती है, लेकिन ठंड का असर कम नहीं होता। कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। सुबह के समय गलन अधिक होने से बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। फिलहाल मौसम साफ होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार, जिले में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 74 प्रतिशत रही। हवा 3.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में चल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर बना रहेगा। औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है और पश्चिमी दिशा से सामान्य गति की हवाएं चलती रहेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *