औरंगाबाद में ठंड-शीतलहर का कहर:क्लास 8 तक के स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश

औरंगाबाद में ठंड-शीतलहर का कहर:क्लास 8 तक के स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया निर्देश

औरंगाबाद में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। वर्तमान मौसम की स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा ने शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि औरंगाबाद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, निजी कोचिंग संस्थानों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 5 जनवरी से 7 जनवरी तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय बच्चों को ठंड से होने वाली संभावित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। 11 से 3:30 तक चलेंगे नौवीं से 12 वीं तक की कक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सरकारी व निजी विद्यालयों और निजी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के अनुसार इन कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे से पहले और अपराह्न 3:30 बजे के बाद नहीं किया जाएगा। हालांकि परीक्षा को लेकर संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। विद्यालय प्रबंधन और संबंधित संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिए जाएंगे। बता दें कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले में पहले ही 23 दिसंबर से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद किए जा चुके हैं। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा और ठंड और बढ़ सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। दोपहर में सूर्य निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सूर्य ढलते ही ठंड का असर फिर तेज हो जाता है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। औरंगाबाद में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। वर्तमान मौसम की स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा ने शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि औरंगाबाद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, निजी कोचिंग संस्थानों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 5 जनवरी से 7 जनवरी तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय बच्चों को ठंड से होने वाली संभावित बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। 11 से 3:30 तक चलेंगे नौवीं से 12 वीं तक की कक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सरकारी व निजी विद्यालयों और निजी कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के अनुसार इन कक्षाओं का संचालन पूर्वाह्न 11 बजे से पहले और अपराह्न 3:30 बजे के बाद नहीं किया जाएगा। हालांकि परीक्षा को लेकर संचालित की जाने वाली विशेष कक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। विद्यालय प्रबंधन और संबंधित संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिए जाएंगे। बता दें कि बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले में पहले ही 23 दिसंबर से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद किए जा चुके हैं। जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है और फिलहाल ठंड से राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव बना रहेगा और ठंड और बढ़ सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। दोपहर में सूर्य निकलने के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन सूर्य ढलते ही ठंड का असर फिर तेज हो जाता है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *