राजस्थान के 20 जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट:उत्तराखंड के पिथौरागढ़-रुद्रप्रयाग में पारा -21°C; MP में रात के साथ दिन भी ठंडे

राजस्थान के 20 जिलों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट:उत्तराखंड के पिथौरागढ़-रुद्रप्रयाग में पारा -21°C; MP में रात के साथ दिन भी ठंडे

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी राज्यों की तरफ चल रही सर्द हवाओं से पूरे देश में तापमान में गिरावट आई है। मध्य प्रदेश में रात के साथ ही दिन भी ठंडे होने लगे हैं। दतिया शुक्रवार को बर्फीली हवा की वजह से दिन में प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में शुक्रवार को शीतलहर चलने से सर्दी और बढ़ गई। अलवर में सुबह बारिश (मावठ) हुई। खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और कोटपूतली-बहरोड़ में सुबह घना कोहरा रहा। शनिवार को 12 जिलों में कोहरे और 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में लगातार दो दिन से 2 जगहों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इसमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम है। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में पानी की पाइपलाइन जम गई। वहीं देहरादून के चकराता में तापमान -1°C दर्ज किया गया, जिससे यहां सुबह ओस जमी दिखी। देशभर में मौसम की 4 तस्वीरें.. अगले 2 दिन मौसम का हाल… 11 जनवरी: पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट, कड़ाके की सर्दी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट। 12 जनवरी: मैदानी राज्यों में बारिश उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा में कोहरे के साथ हल्की बारिश का अलर्ट। पहाड़ी राज्यों में तापमान और गिर सकता है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *