ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें.. दूसरे दिन पहुंची वंदे भारत:प्रयागराज में दिन भर तेज धूप, शाम होते ही बढ़ जाती है ठंड

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें.. दूसरे दिन पहुंची वंदे भारत:प्रयागराज में दिन भर तेज धूप, शाम होते ही बढ़ जाती है ठंड

प्रयागराज का मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर प्रयागराज में साफ दिखने रहा है। ठंडी हवा चलने से मौसम बिल्कुल ठंंडा बना हुआ है। शुक्रवार को जहां सुबह से ही धूप निकली तो लोगों को ठंड से काफी राहत मिल गई लेकिन शाम होते-होते मौसम ने फिर से करवट लेनी शुरू कर दी। शाम से ही गलन तेज हुई तो पारा 12℃ पर पहुंच गया। आधी रात के बाद 10℃ और फिर आज शनिवार की सुबह 11℃ तक पहुंचा। वहीं, दूसरी तरफ घने कोहरे के चलते ट्रेनें और फ्लाइटें कई घंटे देरी से पहुंच रही हैं। नई दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन कई घंटे देरी से पहुंच रही है। इस ट्रेन को गुरुवार की रात 9.11 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह करीब 10 घंटे देरी से रही और यह शुक्रवार को सुबह 6.30 बजे पहुंची। इसी तरह प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो सुबह 7 बजे के बजाय दोपहर 11.50 बजे पहुंची। नई दिल्ली–बनारस सुपरफास्ट, नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर भी 6 घंटे से ज्यादा देरी से जंक्शन पहुंची। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि ठंड तो इसी तरह रहेगी लेकिन कोहरे से राहत मिलेगी। दिन में माैसम साफ रहेगा लेकिन रात में ठंडा होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *