सीकर में सर्दी बढ़ी, सुबह की धूप सुहाने लगी:आज न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, एक सप्ताह स्थिर रहेगा तापमान, सर्दी बढ़ेगी

उत्तरी बर्फीली हवाओं का जोर सीकर समेत आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। आज सुबह सीकर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। एक सप्ताह से आसमान साफ होने‌ के कारण अब लोगों को जोरदार ठंडक का एहसास हो रहा है। फिलहाल अगले एक सप्ताह ठंड से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार स्थिर बने रहेंगे। ठंड की वजह से आमजन को सुबह की धूप सुहाने लगी है। सुबह तड़के और देर शाम सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में न्यूनतम तापमान में लगातार स्थिरता बनी हुई है। आज सुबह भी खेतों में पानी की बूंदें भी ठहरी हुई नजर आईं। आसमान साफ रहा तो एक सप्ताह बाद पौधों पर बूंदें जमने लगेंगी। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि शेखावाटी एरिया में लगातार उत्तरी हवाएं सक्रिय रहने की वजह से तापमान में गिरावट रहने के साथ तेज सर्दी का दौर जारी रहेगा। हालांकि बुधवार को इन उत्तरी हवाओं का प्रभाव मामूली कम होगा, जिससे मामूली राहत मिलने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में लगातार प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले 48 घंटे के दौरान तो तापमान में खासा बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। सीकर में आसमान साफ रहने के साथ मौसम सर्द बने रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *