रामपुर में ठंड बढ़ी, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जले:रोडवेज बस स्टैंड पर मिला अलाव, रेलवे स्टेशन पर लोग ठिठुरे

रामपुर में ठंड बढ़ी, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जले:रोडवेज बस स्टैंड पर मिला अलाव, रेलवे स्टेशन पर लोग ठिठुरे

रामपुर में गुरुवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद, नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नदारद दिखी। जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, अस्पताल चौराहा, शाहबाद गेट, नवाब गेट और रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर अलाव बुझे हुए मिले, जिससे लोग ठंड से ठिठुरते रहे। हालांकि, रामपुर रोडवेज पर एक अलाव जलता हुआ पाया गया। गुरुवार सुबह से ही सर्द हवाओं और बढ़ती ठंड ने लोगों को परेशान किया। जनवरी माह में यह अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके बावजूद, नगर पालिका की अलाव व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शाम 5:59 बजे पुरुष जिला अस्पताल में अलाव बुझा हुआ मिला। लोगों ने कहा कि ठंड बढ़ने पर ही अलाव की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। महिला जिला अस्पताल में भी शाम 5:52 बजे अलाव नहीं जल रहा था। जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर भी शाम 5:57 बजे तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। शाम 6:05 बजे शाहबाद गेट चौराहे पर भी कोई अलाव नहीं जला था और न ही लकड़ी पहुंची थी। रेलवे स्टेशन पर शाम 6:12 बजे अलाव बुझा मिला, जहां ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री ठंड से परेशान दिखे।
गुरुवार शाम 5:52 बजे से 7:12 बजे के बीच किए गए निरीक्षण में रामपुर रोडवेज को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव बुझे हुए पाए गए। इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दुर्गेश सिंह ने कहा कि वे इस मामले को दिखवाएंगे कि अब तक लकड़ी क्यों नहीं पहुंची और अलाव क्यों नहीं जले।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *