बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, जहानाबाद में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 मीटर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। 10 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 6.7 डिग्री के साथ सहरसा सबसे ठंडा जिला रहा। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और गया में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। इधर, गुरुवार को घने कोहरे के कारण मुंगेर में 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट फिर दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में निकलने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। दो विमान कैंसिल, 11 देर से आए गए
घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। ये विमान 3 मिनट से पौने दो घंटे तक लेट रहे। सबसे अधिक देरी से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 463 बेंगलुरु-पटना पौने दो घंटे देर से आई-गई। हालांकि, पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 9:43 बजे ही लैंड कर गई। यह दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट थी। इसके बाद विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 900 मीटर हो गई थी। आधे घंटे में 1100 मीटर हो गई। उधर, ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। किसी ट्रेन में पानी नहीं तो किसी में साफ-सफाई की समस्या आ रही है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को 14 एक्सप्रेस ट्रेनें लेट रहीं। पटना में कैसा रहा मौसम पटना में गुरुवार की सुबह तेज ठंडी हवा के साथ हुई। तेज हवा की वजह से 10 बजते-बजते कुहासा छंट गया और हल्की धूप निकली। धूप का असर कम रहा। इससे पटना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया जिले में बहुत अधिक ठंड के साथ भागलपुर, गया, मधुबनी जिले में कोल्ड डे रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थिति होने की संभावना है। 29 और 30 दिसंबर को पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कुहासा और बाकी हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोल्ड डे जैसी स्थिति राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर होने की संभावना है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. बिहार में पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे बिहार में घने कोहरे और कोल्ड-डे ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना, जहानाबाद में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 10 मीटर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनी रह सकती है। 10 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 6.7 डिग्री के साथ सहरसा सबसे ठंडा जिला रहा। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और गया में 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। इधर, गुरुवार को घने कोहरे के कारण मुंगेर में 5 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। पहाड़ी इलाकों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर बिहार के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। पहाड़ों से चल रही बर्फीली पछुआ हवाओं ने तापमान में तेजी से गिरावट ला दी है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट फिर दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले में निकलने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की अपील की गई है। दो विमान कैंसिल, 11 देर से आए गए
घने कोहरे का असर विमानों के ऑपरेशन पर पड़ा। कम विजिबिलिटी की वजह से बेंगलुरु-पटना और हैदराबाद-पटना का एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। 11 जोड़ी विमान देर से आए-गए। ये विमान 3 मिनट से पौने दो घंटे तक लेट रहे। सबसे अधिक देरी से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 463 बेंगलुरु-पटना पौने दो घंटे देर से आई-गई। हालांकि, पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 9:43 बजे ही लैंड कर गई। यह दिल्ली से आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट थी। इसके बाद विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ शुरू हुई। सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 900 मीटर हो गई थी। आधे घंटे में 1100 मीटर हो गई। उधर, ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। किसी ट्रेन में पानी नहीं तो किसी में साफ-सफाई की समस्या आ रही है। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को 14 एक्सप्रेस ट्रेनें लेट रहीं। पटना में कैसा रहा मौसम पटना में गुरुवार की सुबह तेज ठंडी हवा के साथ हुई। तेज हवा की वजह से 10 बजते-बजते कुहासा छंट गया और हल्की धूप निकली। धूप का असर कम रहा। इससे पटना का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान किशनगंज में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया जिले में बहुत अधिक ठंड के साथ भागलपुर, गया, मधुबनी जिले में कोल्ड डे रहा। आगे कैसा रहेगा मौसम 27 और 28 दिसंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे जैसी स्थिति होने की संभावना है। 29 और 30 दिसंबर को पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा और कोल्ड डे होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। राज्य के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घना कुहासा और बाकी हिस्सों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोल्ड डे जैसी स्थिति राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर होने की संभावना है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….


