ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, अगले 48 घंटे इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

ठंड ने तोड़ा 24 साल का रिकॉर्ड, अगले 48 घंटे इस जिले में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Cold breaks record: ग्वालियर कड़ाके की ठंड (Severe Cold) और घने कोहरे ने शहर को कंपा दिया है। गुरुवार को शहर ने पिछले 24 सालों का दूसरा सबसे ठंडा दिन देखा। बर्फीली हवाओं और कोहरे की ऐसी जुगलबंदी रही कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ रहे।

अधिकतम तापमान गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से 11.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने इसे सीवियर कोल्ड डे घोषित किया है। इससे पहले 5 जनवरी 2001 को पारा 9.8 डिग्री तक गिरा था। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी अब 10 जनवरी तक बढ़ा दी है।

दिन में रात का अहसास

शहर में पिछले आठ दिनों से कोहरा छा रहा है। गुरुवार को स्थिति यह रही कि दिन और रात के तापमान का अंतर लगभग खाम हो गया। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा, जबकि दिन का पारा 10.4 डिग्री। महज 3 डिग्री के अंतर के कारण दिनभर रात जैसी ठिठुरन महसूस की गई। दृश्यता शून्य के करीध पहुंचने से वाहनों की रफ्तार थम गई। लोग अलाव व हीटरों के सहारे दुबके रहे। आआंगनबाड़ी केंवों को भी बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है. वहां केवल पोषण आहार का वितरण होगा। नगर निगम ने शहर में अलाव भी जलवाए।

अभी और कांपेगा ग्वालियर

मौसम विभाग अनुसार अभी राहत के आसार नहीं हैं। कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाएं न्यूनतम तापमान को और नीचे ले जाएंगी। घना कोहरा बना रहेगा, जिससे पृश्यता प्रभावित होगी। अगले 48 घंटों में सदी और तीखे तेवर दिखा सकती है।

260 किमी/घंटा की ‘जेट स्ट्रीम’ का प्रहार

  • जेट स्ट्रीम हवाएं: उत्तर भारत के उपर 12.6 किमी की ऊंचाई पर 260 किमी/घंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं (Jet Stream Winds) चल रही हैं, जो वने कोहरे को बांधे हुए हैं।
  • कश्मीर से बर्फीली हवा: 10 किमी/घंटा की गति से चल रही उत्तरी हवाएं अपने साथ हिमालय की बर्फबारी का असर लेकर आ रही हैं।
  • धूप का अभाव: कोहरे की चादर इतनी मोटी है कि सूर्य की किरण धरातल तक नहीं पहुंच पा रही हैं. जिससे वातावरण कहीं ज्यादा ठंडा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *