बलिया में ठंड और गलन बरकरार:दिन का तापमान बढ़ने से मिली राहत, सुबह दिखा हल्का कोहरा

बलिया में ठंड और गलन बरकरार:दिन का तापमान बढ़ने से मिली राहत, सुबह दिखा हल्का कोहरा

बलिया में ठंड और गलन का असर बरकरार है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी की वजह से लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की है। बुधवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई। करीब 07 बजे के बाद सूर्यदेव ने कोहरे के बीच दर्शन दिए। हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिसकी वजह से मौसम में गलन बरकरार है। हवा की गुणवत्ता (AQI) 139 दर्ज की गई। सुबह के समय हल्के कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट और फ्लैशर लाइट जलाकर सड़कों पर चलते दिखे। शाम होते ही ठंड का असर शुरू हो जाता है, जो सुबह तक बना रहता है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। इसके बाद ठंड और गलन का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा। सोमवार तथा मंगलवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *