सहरसा में 5 लाख की कोडीन कफ सिरप जब्त:126 लीटर नशीली दवा बरामद, NH-107 पर नाकेबंदी में 2 तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

सहरसा में 5 लाख की कोडीन कफ सिरप जब्त:126 लीटर नशीली दवा बरामद, NH-107 पर नाकेबंदी में 2 तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

सहरसा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैजनाथपुर थाना पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक टाटा बलेनो कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने जानकारी दी उन्होंने कहा कि करीब 5 लाख रूपये के कोडिंग युक्त कफ सिरप जप्त की गई है। नशीली दवाओं की खेप लाई जा रही
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सौरबाजार की ओर से एक सफेद रंग की बलेनो कार में अवैध नशीली दवाओं की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-107 पर बैजनाथपुर चौक के समीप नाकेबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तस्करों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए कार को घेर लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पांच पीले रंग के बोरे और दो कार्टून बरामद
तलाशी के दौरान, पुलिस ने कार की पिछली सीट और डिक्की से पांच पीले रंग के बोरे और दो कार्टून बरामद किए। जांच करने पर इनमें कुल 126 लीटर ‘विस्कफ’ नामक कोडीन युक्त कफ सिरप मिला, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही
गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन मनहारा निवासी सौरव कुमार और संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरव कुमार पर सिंघेश्वर थाने में चोरी और सदर थाने में लूट का मामला दर्ज है, जबकि संदीप कुमार पर मधेपुरा सदर थाने में शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बैजनाथपुर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सहरसा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैजनाथपुर थाना पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने एक टाटा बलेनो कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने जानकारी दी उन्होंने कहा कि करीब 5 लाख रूपये के कोडिंग युक्त कफ सिरप जप्त की गई है। नशीली दवाओं की खेप लाई जा रही
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सौरबाजार की ओर से एक सफेद रंग की बलेनो कार में अवैध नशीली दवाओं की खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एनएच-107 पर बैजनाथपुर चौक के समीप नाकेबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध कार वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तस्करों ने गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए कार को घेर लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। पांच पीले रंग के बोरे और दो कार्टून बरामद
तलाशी के दौरान, पुलिस ने कार की पिछली सीट और डिक्की से पांच पीले रंग के बोरे और दो कार्टून बरामद किए। जांच करने पर इनमें कुल 126 लीटर ‘विस्कफ’ नामक कोडीन युक्त कफ सिरप मिला, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही
गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के सुखासन मनहारा निवासी सौरव कुमार और संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरव कुमार पर सिंघेश्वर थाने में चोरी और सदर थाने में लूट का मामला दर्ज है, जबकि संदीप कुमार पर मधेपुरा सदर थाने में शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बैजनाथपुर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *