सीओ संजय वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक:कानपुर देहात पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी, एसपी ने लगाए नवीन रैंक

सीओ संजय वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक:कानपुर देहात पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी, एसपी ने लगाए नवीन रैंक

कानपुर देहात पुलिस में क्षेत्राधिकारी (भोगनीपुर) संजय वर्मा को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय ‘पिपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने संजय वर्मा को नवीन रैंक लगाकर सम्मानित किया। उन्होंने वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रदर्शन किया है। देखें, 5 तस्वीरें… पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि एएसपी वर्मा भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय, सभी क्षेत्राधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवपदस्थ एएसपी संजय वर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *