CNG Shortage : वैश्विक स्तर पर चल रहे ऊर्जा संकट और मध्य पूर्व के तनाव के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में ईंधन (Bengal Gas Crisis) की स्थिति को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee News) ने साफ कर दिया है कि आम जनता को पेट्रोल और डीजल की कमी (Petrol Diesel Supply)से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता जताई है कि राज्य में सीएनजी गैस की आपूर्ति (CNG Shortage India) प्रभावित हो सकती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने जमाखोरी (Bengal Gas Crisis)और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। राज्य में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी तैनात होंगे और पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी
पेट्रोल-डीजल सुरक्षित, CNG पर संकट के बादल (CNG Shortage India)
मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि भारत सरकार लगातार कच्चे तेल की खरीद रही है, इसलिए पेट्रोल और डीजल को लेकर फिलहाल कोई पैनिक वाली स्थिति नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर हम ईंधन का समझदारी और थोड़ी बचत के साथ इस्तेमाल करें, तो पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं होगी। लेकिन असली चुनौती सीएनजी गैस की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की सप्लाई चेन बिगड़ने का अब राज्य पर भी असर दिखने लगा है।
सप्लाई चेन को दुरुस्त करने के लिए सरकार का एक्शन (Gas Supply)
ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य सरकार हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने सीएनजी गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनियों और वितरकों से सीधे बात की है और उन्हें किसी भी कीमत पर सप्लाई चालू रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार गैस सप्लायर्स को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि आम जनता और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को कोई परेशानी न झेलनी पड़े।
कालाबाजारी रोकने के लिए पैनी नजर (Gas Black Marketing)
गैस संकट की आहट सुनते ही बाजार में जमाखोरी की आशंका बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए बंगाल सरकार ने मास्टरप्लान तैयार किया है। हर गैस एजेंसी पर नजर रखने के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। यह अधिकारी रोज आने वाले गैस के ऑर्डर्स और उनकी डिलीवरी की बारीक मॉनिटरिंग करेगा। इसके अलावा, पुलिस विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस उन लोगों पर कड़ी नजर रख रही है, जो इस मौके का फायदा उठा कर गैस की कालाबाजारी या बेतहाशा जमाखोरी करने की फिराक में हैं।
गुरुवार शाम 5 बजे होगी हाई-लेवल मीटिंग
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया है। इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए गुरुवार शाम 5 बजे एक अहम वर्चुअल बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी जिलों के जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और अन्य संबंधित विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मुश्किल समय में सब एक-दूसरे का सहयोग करें
ममता बनर्जी ने आम जनता से यह मार्मिक अपील की है कि मुश्किल समय में सब एक-दूसरे का सहयोग करें। जरूरत से ज्यादा गैस का स्टॉक करने से बचें, ताकि जरूरतमंदों को परेशानी न हो।


