शेखपुरा में देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक सीएनजी ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर किया गया है। यह घटना मोकामा के चाराडीह में आयोजित बाबा चौहरमल मेला देखने जाते समय हुई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव निवासी रामधनी बिंद के 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार, कर्पूरी बिंद के पुत्र राम बलि कुमार, गुंजा बिंद, मंगल कुमार और मंतोष कुमार सहित अन्य के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर
घायलों में बबलू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग अपने गांव से मोकामा, पटना के चाराडीह में आयोजित बाबा चौहरमल मेला देखने के लिए एक ऑटो में सवार होकर निकले थे। रात में अचानक चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे ऑटो सड़क किनारे एक गहरे खड्ड में जा गिरा। घटना को लेकर किसी ने कोई सूचना नहीं दी
ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद गांव से लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में देर रात श्रद्धालुओं से भरा एक सीएनजी ऑटो सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर किया गया है। यह घटना मोकामा के चाराडीह में आयोजित बाबा चौहरमल मेला देखने जाते समय हुई। घायलों को ग्रामीणों की मदद से शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव निवासी रामधनी बिंद के 18 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार, कर्पूरी बिंद के पुत्र राम बलि कुमार, गुंजा बिंद, मंगल कुमार और मंतोष कुमार सहित अन्य के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर
घायलों में बबलू कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग अपने गांव से मोकामा, पटना के चाराडीह में आयोजित बाबा चौहरमल मेला देखने के लिए एक ऑटो में सवार होकर निकले थे। रात में अचानक चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे ऑटो सड़क किनारे एक गहरे खड्ड में जा गिरा। घटना को लेकर किसी ने कोई सूचना नहीं दी
ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद गांव से लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी ने कोई सूचना नहीं दी है। उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


