शेखपुरा में CM की यात्रा, DM ने समीक्षा की:1 मार्च को सर्वा गांव में संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ के लिए निर्देश

शेखपुरा में CM की यात्रा, DM ने समीक्षा की:1 मार्च को सर्वा गांव में संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ के लिए निर्देश

शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 1 मार्च को संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को बरबीघा प्रखंड का सघन दौरा किया। उन्होंने सर्वा पंचायत सरकार भवन में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य यात्रा को सफल बनाना और जिले में विकास की नई इबारत लिखना है। बैठक में यात्रा से जुड़ी विधि-व्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिंदुवार निर्देश दिए।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। शिलान्यास कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई इसके अतिरिक्त, जनसंवाद स्थल का चयन, हैलीपैड का निर्माण, सड़कों की तत्काल मरम्मत और जिला अतिथि गृह की साज-सज्जा सुनिश्चित करने को कहा गया।’प्रगति यात्रा’ की प्रस्तुति के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। किसानों के हित में कृषि मेला लगाने, पइन (सिंचाई नहरों) के जीर्णोद्धार और नई सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं आवासन स्थलों का चिह्नांकन, पार्किंग की व्यवस्था, स्टॉल प्रबंधन और संपर्क पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा, “समृद्धि यात्रा जिले के विकास का प्रतिबिंब है। सभी नोडल पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं।” इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार, अपर समाहर्ता (एडीएम) लखींद्र पासवान, डीसीएलआर मृत्युंजय कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी सहित अन्य शामिल थे। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को ‘टीम भावना’ के साथ काम करने का निर्देश दिया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 1 मार्च को संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मंगलवार को बरबीघा प्रखंड का सघन दौरा किया। उन्होंने सर्वा पंचायत सरकार भवन में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसका उद्देश्य यात्रा को सफल बनाना और जिले में विकास की नई इबारत लिखना है। बैठक में यात्रा से जुड़ी विधि-व्यवस्था और विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिंदुवार निर्देश दिए।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया। शिलान्यास कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई इसके अतिरिक्त, जनसंवाद स्थल का चयन, हैलीपैड का निर्माण, सड़कों की तत्काल मरम्मत और जिला अतिथि गृह की साज-सज्जा सुनिश्चित करने को कहा गया।’प्रगति यात्रा’ की प्रस्तुति के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। किसानों के हित में कृषि मेला लगाने, पइन (सिंचाई नहरों) के जीर्णोद्धार और नई सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं आवासन स्थलों का चिह्नांकन, पार्किंग की व्यवस्था, स्टॉल प्रबंधन और संपर्क पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप देने पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी शेखर आनंद ने कहा, “समृद्धि यात्रा जिले के विकास का प्रतिबिंब है। सभी नोडल पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं।” इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संजय कुमार, अपर समाहर्ता (एडीएम) लखींद्र पासवान, डीसीएलआर मृत्युंजय कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रियंका कुमारी सहित अन्य शामिल थे। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को ‘टीम भावना’ के साथ काम करने का निर्देश दिया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *