मुंगेर में 19 मार्च को CM की समृद्धि यात्रा:सफियासराय हवाई अड्डा परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम, DM-SP ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुंगेर में 19 मार्च को CM की समृद्धि यात्रा:सफियासराय हवाई अड्डा परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम, DM-SP ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर मुंगेर में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संभावित 19 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रविवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सफियासराय हवाई अड्डा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। सफियासराय हवाई अड्डा परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणकर ने बताया कि मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्य कार्यक्रम सफियासराय हवाई अड्डा परिसर में आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। कष्टहरणी गंगा घाट का करेंगे निरीक्षण जिलाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कष्टहरणी गंगा घाट पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जिला उद्योग केंद्र का उद्घाटन तथा पशुपालन विभाग के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किए जाने की संभावना है। प्रशासन इन सभी स्थलों पर भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। विभागों की लगेगी प्रदर्शनी मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इन स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे। कष्टहरणी घाट के अवलोकन की भी संभावना प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मुंगेर के प्रसिद्ध कष्टहरणी घाट का भी अवलोकन करने की संभावना है। इसे लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर मुंगेर में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संभावित 19 मार्च को होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए रविवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने सफियासराय हवाई अड्डा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कई जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। सफियासराय हवाई अड्डा परिसर में होगा मुख्य कार्यक्रम जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणकर ने बताया कि मुख्यमंत्री की संभावित समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्य कार्यक्रम सफियासराय हवाई अड्डा परिसर में आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। कष्टहरणी गंगा घाट का करेंगे निरीक्षण जिलाधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कष्टहरणी गंगा घाट पर चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही जिला उद्योग केंद्र का उद्घाटन तथा पशुपालन विभाग के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किए जाने की संभावना है। प्रशासन इन सभी स्थलों पर भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। विभागों की लगेगी प्रदर्शनी मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इन स्टॉलों के माध्यम से सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री इन स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे। कष्टहरणी घाट के अवलोकन की भी संभावना प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मुंगेर के प्रसिद्ध कष्टहरणी घाट का भी अवलोकन करने की संभावना है। इसे लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *