CM Yogi Gift: होली से पहले यूपी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 28 फरवरी को मिलेगी सैलरी-पेंशन

CM Yogi Gift: होली से पहले यूपी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 28 फरवरी को मिलेगी सैलरी-पेंशन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने होली से पहले राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि फरवरी 2026 का वेतन और पेंशन 28 फरवरी 2026 को ही जारी कर दिया जाएगा। आमतौर पर यह भुगतान मार्च के पहले सप्ताह में होता है, लेकिन होली की छुट्टियों को देखते हुए इस बार इसे पहले ही जारी करने का फैसला लिया गया है।

वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक, 2 मार्च 2026 को होलिका दहन और 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश है। इसके अलावा 1 मार्च को रविवार होने के कारण सामान्य अवकाश रहेगा।

इन लगातार छुट्टियों की वजह से वेतन और पेंशन जारी करने की नियमित प्रक्रिया प्रभावित हो सकती थी। कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार की खरीदारी और अन्य जरूरी खर्चों में कोई परेशानी न हो, इसलिए राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने वेतन और पेंशन 28 फरवरी को ही जारी करने का फैसला किया है। इस फैसले को कर्मचारियों के लिए होली से पहले एक तरह का ‘होली गिफ्ट’ माना जा रहा है।

किसे-किसे मिलेगा लाभ?

यूपी सरकार ने साफ किया है कि समय से पहले वेतन और पेंशन पाने वालों में राज्य सरकार के कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक और अन्य कर्मचारी, स्थानीय निकायों के कर्मचारी, पेंशनर, साथ ही आउटसोर्स और संविदा पर कार्यरत कर्मचारी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *