चाईबासा| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को जिले के टोंटो प्रखंड के सिरिंगसिया गांव में 2 फरवरी को आएंगे। सेंरेंगसिया में दो फरवरी को कोल विद्रोह के शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र का भी वितरण करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री दीपक बिरुवा एवं सांसद जोबा मांझी शामिल होंगी। वही सम्मानित अतिथि के रूप में मझगांव विधायक निरल पूर्ति, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू व मनोहरपुर के विधायक जगत माझी शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही है। चाईबासा| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को जिले के टोंटो प्रखंड के सिरिंगसिया गांव में 2 फरवरी को आएंगे। सेंरेंगसिया में दो फरवरी को कोल विद्रोह के शहीदों के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही परिसंपत्ति एवं नियुक्ति पत्र का भी वितरण करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री दीपक बिरुवा एवं सांसद जोबा मांझी शामिल होंगी। वही सम्मानित अतिथि के रूप में मझगांव विधायक निरल पूर्ति, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू व मनोहरपुर के विधायक जगत माझी शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही है।


