रोहतक के महम में सीएम सैनी की रैली स्थगित:पार्टी नेता बोले- व्यस्तता के कारण फैसला; नई तारीख जल्द घोषित होगी

रोहतक के महम में सीएम सैनी की रैली स्थगित:पार्टी नेता बोले- व्यस्तता के कारण फैसला; नई तारीख जल्द घोषित होगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की महम अनाज मंडी में 27 मार्च को प्रस्तावित ‘महम चौबिसी विकास रैली’ स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम और समय की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि मुख्यमंत्री के अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम के चलते फिलहाल रैली को टालना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली रद्द नहीं हुई है, बल्कि इसे आगे बढ़ाया गया है। नई तारीख जल्द होगी घोषित खरक ने कहा कि रैली की नई तिथि जल्द ही तय कर सार्वजनिक की जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होगा, रैली की रूपरेखा दोबारा तैयार की जाएगी। कार्यकर्ताओं में था उत्साह गौरतलब है कि महम अनाज मंडी में होने वाली इस रैली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह देखा जा रहा था। अब नई तारीख घोषित होने के बाद तैयारियां फिर से शुरू की जाएंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *