महम में सीएम सैनी की विकास रैली 5 को:करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, अफसरों ने लिया तैयारियों का जायजा

रोहतक जिले के महम में प्रस्तावित विकास रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने रैली स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 5 अप्रैल को आयोजित विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने रैली परिसर में मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, बिजली आपूर्ति और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। समय से पूरी की जाएगी सभी तैयारियां : नरेंद्र कुमार
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि रैली में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने विकास रैली के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। विशेष रूप से साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता बरतने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सापंला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत सिंह, नगराधीश अंकित कुमार, महम शुगर मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर, मंडल आयुक्त के ओएसडी शुभम, आईपीएस रविंद्र कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, एक्सईएन सीमा नारा, अरुण मुंझाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *