सीएम बोले, निर्माणाधीन योजनाओं को जल्द पूरा कीजिए:पटना में विकास कार्यों का मुख्यमंत्री नीतीश ने किया निरीक्षण, पुराना शवदाह गृह और बेहतर बनेगा

सीएम बोले, निर्माणाधीन योजनाओं को जल्द पूरा कीजिए:पटना में विकास कार्यों का मुख्यमंत्री नीतीश ने किया निरीक्षण, पुराना शवदाह गृह और बेहतर बनेगा

पटना में विकास कार्यों को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह से सक्रिय नजर आए। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही निर्माणाधीन योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को कहा कि काम में तेजी लाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिल सके। सबसे पहले मुख्यमंत्री बांस घाट के पास बन रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क पहुंचे। यह पार्क देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास बनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री ने काम की प्रगति देखी और कहा कि पार्क का निर्माण बेहतर तरीके से किया जाए, क्योंकि यह जगह ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इस पार्क में आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, जयप्रकाश नारायण और दशरथ मांझी जैसे महान व्यक्तित्वों की प्रेरणादायक कहानियां भी दिखाई जाएंगी। साथ ही नालंदा और विक्रमशिला जैसी ऐतिहासिक स्थापत्य कला की झलक भी यहां देखने को मिलेगी। निरीक्षण की कुछ तस्वीरें… बांस घाट मुक्ति धाम का निरीक्षण इसके बाद मुख्यमंत्री बांस घाट पहुंचे, जहां नए बने मुक्ति धाम का निरीक्षण किया। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ शवदाह गृह का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने पुराने शवदाह गृह को भी और बेहतर बनाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। पटना हाट और सैरगाह परियोजना का भी लिया जायजा सीएम ने गांधी मैदान के पास बन रहे पटना हाट का भी जायजा लिया और उसके बाद सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक बन रही सैरगाह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां पैदल चलने के लिए रास्ता, स्ट्रीट लाइट, बैठने की जगह और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्यता द्वार पहले से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र है और जब इसे सैरगाह से जोड़ दिया जाएगा तो यहां आने वाले लोगों का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि इन योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि पटना के लोगों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। पटना में विकास कार्यों को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह से सक्रिय नजर आए। उन्होंने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही निर्माणाधीन योजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को कहा कि काम में तेजी लाएं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका फायदा मिल सके। सबसे पहले मुख्यमंत्री बांस घाट के पास बन रहे लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क पहुंचे। यह पार्क देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास बनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री ने काम की प्रगति देखी और कहा कि पार्क का निर्माण बेहतर तरीके से किया जाए, क्योंकि यह जगह ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। इस पार्क में आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, जयप्रकाश नारायण और दशरथ मांझी जैसे महान व्यक्तित्वों की प्रेरणादायक कहानियां भी दिखाई जाएंगी। साथ ही नालंदा और विक्रमशिला जैसी ऐतिहासिक स्थापत्य कला की झलक भी यहां देखने को मिलेगी। निरीक्षण की कुछ तस्वीरें… बांस घाट मुक्ति धाम का निरीक्षण इसके बाद मुख्यमंत्री बांस घाट पहुंचे, जहां नए बने मुक्ति धाम का निरीक्षण किया। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ शवदाह गृह का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने पुराने शवदाह गृह को भी और बेहतर बनाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। पटना हाट और सैरगाह परियोजना का भी लिया जायजा सीएम ने गांधी मैदान के पास बन रहे पटना हाट का भी जायजा लिया और उसके बाद सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक बन रही सैरगाह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यहां पैदल चलने के लिए रास्ता, स्ट्रीट लाइट, बैठने की जगह और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभ्यता द्वार पहले से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र है और जब इसे सैरगाह से जोड़ दिया जाएगा तो यहां आने वाले लोगों का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि इन योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करें, ताकि पटना के लोगों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *