सहरसा-खगड़िया में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा:800 करोड़ की 443 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे; लेसी सिंह ने श्री कृष्ण से की तुलना

सहरसा-खगड़िया में CM नीतीश की समृद्धि यात्रा:800 करोड़ की 443 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे; लेसी सिंह ने श्री कृष्ण से की तुलना

CM नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज सहरसा और खगड़िया पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सहरसा में 500 करोड़ से अधिक की 124 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, खगड़िया में 43 करोड़ रुपए की लागत से 35 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त, 261 करोड़ रुपए की लागत से 284 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री स्थानीय जनता से सीधे बातचीत भी करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, सीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ आपात सेवा छोड़कर सभी तरह की गाड़ियों के लिए ट्रैफिक रूट भी बदल दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीबी रोड और थाना चौक के सभी बाजार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहे। ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत 10 मार्च (मंगलवार) को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी, जो 14 मार्च को शेखपुरा में खत्म होगी।
सरकारी विभागों के स्टॉलों का करेंगे अवलोकन मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मधेपुरा से उड़ान भरते हुए सहरसा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 10:17 से 10:25 बजे तक वे सहरसा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज परियोजना की प्रगति का अवलोकन करेंगे। इसके बाद, सुबह 10:35 से 10:55 बजे तक वे सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर-7 स्थित शाहपुर पहुंचेंगे। शाहपुर में मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपए से अधिक की 124 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें सहरसा नगर निगम पार्क का उद्घाटन भी शामिल है। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए 18 स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने शाहपुर स्थित जीविका द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया। सुबह 11:05 बजे से 12:20 बजे तक उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया और सहरसा के विकास कार्यों की समीक्षा की। 12.25 बजे खगड़िया के लिए निकलेंगे दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री सहरसा से खगड़िया के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे 319 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इसमें तटबंध सुदृढ़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, बाइपास पथ और पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे आरओबी का करेंगे निरीक्षण मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान बूढ़ी गंडक नदी पर खगड़िया और बख्तियारपुर बाइपास पथ के बीच निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी निरीक्षण करेंगे। यह आरओबी बनने से शहर में यातायात व्यवस्था को काफी राहत मिलने की संभावना है। अभी रेलवे क्रॉसिंग के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राजेंद्र चौक से बरसईया रेलवे क्रॉसिंग तक बनने वाले पथ निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पूर्णिया में नीतीश की स्पीच की बड़ी बातें वहीं, सीएम के कार्यक्रम से पहले पूर्णिया की विधायक लेसी सिंह मंच पर रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार पर परेशानियां आईं तो मुख्यमंत्री ढाल बनकर खड़े रहे। कृष्ण के रूप में उन्होंने हमें परेशानियों से बाहर निकाला। ये कहते-कहते मंत्री लेसी सिंह रोती रहीं।’ CM नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज सहरसा और खगड़िया पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सहरसा में 500 करोड़ से अधिक की 124 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, खगड़िया में 43 करोड़ रुपए की लागत से 35 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अतिरिक्त, 261 करोड़ रुपए की लागत से 284 योजनाओं का उद्घाटन भी किया जाएगा। दोनों जिलों में मुख्यमंत्री स्थानीय जनता से सीधे बातचीत भी करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के लिए 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, सीएम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ आपात सेवा छोड़कर सभी तरह की गाड़ियों के लिए ट्रैफिक रूट भी बदल दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीबी रोड और थाना चौक के सभी बाजार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहे। ‘समृद्धि यात्रा’ की शुरुआत 10 मार्च (मंगलवार) को सुपौल और मधेपुरा से हुई थी, जो 14 मार्च को शेखपुरा में खत्म होगी।
सरकारी विभागों के स्टॉलों का करेंगे अवलोकन मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मधेपुरा से उड़ान भरते हुए सहरसा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 10:17 से 10:25 बजे तक वे सहरसा में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज परियोजना की प्रगति का अवलोकन करेंगे। इसके बाद, सुबह 10:35 से 10:55 बजे तक वे सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर-7 स्थित शाहपुर पहुंचेंगे। शाहपुर में मुख्यमंत्री ने 500 करोड़ रुपए से अधिक की 124 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें सहरसा नगर निगम पार्क का उद्घाटन भी शामिल है। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए 18 स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने शाहपुर स्थित जीविका द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी दौरा किया। सुबह 11:05 बजे से 12:20 बजे तक उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया और सहरसा के विकास कार्यों की समीक्षा की। 12.25 बजे खगड़िया के लिए निकलेंगे दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री सहरसा से खगड़िया के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे 319 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इसमें तटबंध सुदृढ़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिज निर्माण, बाइपास पथ और पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे आरओबी का करेंगे निरीक्षण मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान बूढ़ी गंडक नदी पर खगड़िया और बख्तियारपुर बाइपास पथ के बीच निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का भी निरीक्षण करेंगे। यह आरओबी बनने से शहर में यातायात व्यवस्था को काफी राहत मिलने की संभावना है। अभी रेलवे क्रॉसिंग के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। ओवरब्रिज बनने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राजेंद्र चौक से बरसईया रेलवे क्रॉसिंग तक बनने वाले पथ निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पूर्णिया में नीतीश की स्पीच की बड़ी बातें वहीं, सीएम के कार्यक्रम से पहले पूर्णिया की विधायक लेसी सिंह मंच पर रो पड़ी थीं। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार पर परेशानियां आईं तो मुख्यमंत्री ढाल बनकर खड़े रहे। कृष्ण के रूप में उन्होंने हमें परेशानियों से बाहर निकाला। ये कहते-कहते मंत्री लेसी सिंह रोती रहीं।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *