आज से CM नीतीश की 5.0 समृद्धि यात्रा की शुरूआत:जहानाबाद में 300 करोड़ की योजानाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, गांधी मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

आज से CM नीतीश की 5.0 समृद्धि यात्रा की शुरूआत:जहानाबाद में 300 करोड़ की योजानाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, गांधी मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज से पांचवां चरण शुरू हो गया है। सीएम नीतीश आज सबसे पहले जहानाबाद जाएंगे, वहां लगभग 300 करोड़ की योजना-परियोजना का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरवल जाएंगे। यात्रा का समापन 26 मार्च को पटना में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10 बजे हेलीकॉप्टर से जहानाबाद के पुलिस लाइन मैदान में उतरेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग के जरिए विभिन्न कार्यक्रम स्थलों के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजामों को दुरुस्त कर लिया है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन से करेंगे। इस केंद्र के जरिए खासतौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए यह परियोजना अहम मानी जा रही है। 46 करोड़ का अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय इसके बाद मुख्यमंत्री धराउत में 46 करोड़ रुपए की लागत से बने अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह विद्यालय जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। नगर परिषद में 56 करोड़ की सड़क और नाला योजना मुख्यमंत्री नगर परिषद क्षेत्र में 56 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सड़क एवं नाला परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही जलजमाव और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इन परियोजनाओं की मांग की जा रही थी। गांधी मैदान में समीक्षा बैठक और जनसभा सभी उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री का काफिला गांधी मैदान जहानाबद पहुंचेगा। यहां वे अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। पुरानी योजनाओं की प्रगति का लेंगे जायजा मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान अपनी पिछली प्रगति यात्रा के दौरान रखी गई योजनाओं की वर्तमान स्थिति का भी आकलन करेंगे। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि योजनाएं जमीन पर कितनी उतरी हैं और कहां सुधार की जरूरत है। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज पर बड़ी घोषणा की उम्मीद इस दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर है। लंबे समय से भूमि चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय या घोषणा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो जिले के लोगों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1 बजे अरवल के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि 20 मार्च को समृद्धि यात्रा का चौथा फेज गयाजी और औरंगाबाद से समाप्त हुआ था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज से पांचवां चरण शुरू हो गया है। सीएम नीतीश आज सबसे पहले जहानाबाद जाएंगे, वहां लगभग 300 करोड़ की योजना-परियोजना का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे अरवल जाएंगे। यात्रा का समापन 26 मार्च को पटना में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10 बजे हेलीकॉप्टर से जहानाबाद के पुलिस लाइन मैदान में उतरेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग के जरिए विभिन्न कार्यक्रम स्थलों के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजामों को दुरुस्त कर लिया है। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में नवनिर्मित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन से करेंगे। इस केंद्र के जरिए खासतौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए यह परियोजना अहम मानी जा रही है। 46 करोड़ का अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय इसके बाद मुख्यमंत्री धराउत में 46 करोड़ रुपए की लागत से बने अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह विद्यालय जिले की बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। इससे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। नगर परिषद में 56 करोड़ की सड़क और नाला योजना मुख्यमंत्री नगर परिषद क्षेत्र में 56 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सड़क एवं नाला परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं से शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही जलजमाव और ट्रैफिक जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इन परियोजनाओं की मांग की जा रही थी। गांधी मैदान में समीक्षा बैठक और जनसभा सभी उद्घाटन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री का काफिला गांधी मैदान जहानाबद पहुंचेगा। यहां वे अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। पुरानी योजनाओं की प्रगति का लेंगे जायजा मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान अपनी पिछली प्रगति यात्रा के दौरान रखी गई योजनाओं की वर्तमान स्थिति का भी आकलन करेंगे। इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि योजनाएं जमीन पर कितनी उतरी हैं और कहां सुधार की जरूरत है। अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज पर बड़ी घोषणा की उम्मीद इस दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को लेकर है। लंबे समय से भूमि चयन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय या घोषणा कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो जिले के लोगों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर 1 बजे अरवल के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि 20 मार्च को समृद्धि यात्रा का चौथा फेज गयाजी और औरंगाबाद से समाप्त हुआ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *