CM नीतीश करेंगे देकुली धाम का उद्घाटन:19 जनवरी को शिवहर में होगा ऐतिहासिक मंदिर का लोकार्पण

CM नीतीश करेंगे देकुली धाम का उद्घाटन:19 जनवरी को शिवहर में होगा ऐतिहासिक मंदिर का लोकार्पण

महाभारत कालीन ऐतिहासिक धरोहर बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आगामी 19 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत शिवहर जिले में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा देकुली धाम मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद इस पुराना मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। पांडवों और भगवान परशुराम से जुड़ी है मान्यता धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम का संबंध महाभारत काल से है। कहा जाता है कि पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी। वहीं जनश्रुति यह भी है कि भगवान परशुराम ने भी इसी स्थल पर महादेव की आराधना की थी। इन मान्यताओं के चलते यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जीर्णोद्धार के बाद बदला मंदिर का स्वरूप जीर्णोद्धार कार्य के बाद देकुली धाम मंदिर का स्वरूप पूरी तरह से निखर गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और विकास की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। SDM ने किया निरीक्षण, मजिस्ट्रेट प्वाइंट चिह्नित मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शिवहर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अविनाश कुणाल ने देकुली धाम पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया जाना है, जिसे लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए उपयुक्त प्वाइंट्स चिह्नित ` कर लिए गए हैं। विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद SDM ने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर सभी पहलुओं से गहन समीक्षा की गई है। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। श्रद्धालुओं में उत्साह, बढ़ेगी धार्मिक पर्यटन की उम्मीद मुख्यमंत्री के आगमन और ऐतिहासिक मंदिर के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि देकुली धाम के पुनरुद्धार से शिवहर जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की पहचान को नई मजबूती मिलेगी। महाभारत कालीन ऐतिहासिक धरोहर बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आगामी 19 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत शिवहर जिले में पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा देकुली धाम मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद इस पुराना मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। पांडवों और भगवान परशुराम से जुड़ी है मान्यता धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बाबा भुवनेश्वर नाथ देकुली धाम का संबंध महाभारत काल से है। कहा जाता है कि पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी। वहीं जनश्रुति यह भी है कि भगवान परशुराम ने भी इसी स्थल पर महादेव की आराधना की थी। इन मान्यताओं के चलते यह मंदिर न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जीर्णोद्धार के बाद बदला मंदिर का स्वरूप जीर्णोद्धार कार्य के बाद देकुली धाम मंदिर का स्वरूप पूरी तरह से निखर गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर को भव्य और सुव्यवस्थित बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और विकास की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती दिख रही है। SDM ने किया निरीक्षण, मजिस्ट्रेट प्वाइंट चिह्नित मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शिवहर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) अविनाश कुणाल ने देकुली धाम पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा मंदिर का उद्घाटन किया जाना है, जिसे लेकर मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए उपयुक्त प्वाइंट्स चिह्नित ` कर लिए गए हैं। विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद SDM ने कहा कि विधि-व्यवस्था को लेकर सभी पहलुओं से गहन समीक्षा की गई है। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। श्रद्धालुओं में उत्साह, बढ़ेगी धार्मिक पर्यटन की उम्मीद मुख्यमंत्री के आगमन और ऐतिहासिक मंदिर के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि देकुली धाम के पुनरुद्धार से शिवहर जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र की पहचान को नई मजबूती मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *