कल सुपौल आएंगे CM नीतीश:कृषि फार्म मैदान में 2 हेलीपैड तैयार, 11 प्रखंडों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

कल सुपौल आएंगे CM नीतीश:कृषि फार्म मैदान में 2 हेलीपैड तैयार, 11 प्रखंडों की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

सुपौल जिले के निर्मली में 10 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में लगे हैं। सुरक्षा तैयारियों से जुड़ी 2 खबरें.. दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया
अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित कृषि फार्म मैदान परिसर में कार्यक्रम को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया है, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यह हेलीपैड एएनएम ट्रेनिंग स्कूल छात्रावास के ठीक बगल में तैयार किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। स्टॉल के लिए अलग पंडाल, बैठक के लिए मीटिंग हॉल तथा जनसभा के लिए अलग सभा स्थल तैयार किया गया है। भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क
पूरे मैदान को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष रूप से साज-सज्जा का कार्य भी किया जा रहा है। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी सावन कुमार स्वयं देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की मॉनिटरिंग करते नजर आए और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। डीएम सावन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और आज दोपहर बाद तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दौरे के दौरान सुपौल जिले के 11 प्रखंडों और चार अनुमंडल क्षेत्रों में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुपौल जिले के निर्मली में 10 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था को अंतिम रूप देने में लगे हैं। सुरक्षा तैयारियों से जुड़ी 2 खबरें.. दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया
अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित कृषि फार्म मैदान परिसर में कार्यक्रम को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां दो हेलीपैड का निर्माण कराया गया है, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। यह हेलीपैड एएनएम ट्रेनिंग स्कूल छात्रावास के ठीक बगल में तैयार किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं। स्टॉल के लिए अलग पंडाल, बैठक के लिए मीटिंग हॉल तथा जनसभा के लिए अलग सभा स्थल तैयार किया गया है। भीड़ को लेकर प्रशासन सतर्क
पूरे मैदान को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष रूप से साज-सज्जा का कार्य भी किया जा रहा है। सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी सावन कुमार स्वयं देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों की मॉनिटरिंग करते नजर आए और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। डीएम सावन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और आज दोपहर बाद तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा। विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दौरे के दौरान सुपौल जिले के 11 प्रखंडों और चार अनुमंडल क्षेत्रों में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *