13 मार्च को सहरसा आएंगे CM नीतीश:वार्ड-7 के नए नगर निगम पार्क का उद्घाटन करेंगे; 3 करोड़ से बना पार्क, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

13 मार्च को सहरसा आएंगे CM नीतीश:वार्ड-7 के नए नगर निगम पार्क का उद्घाटन करेंगे; 3 करोड़ से बना पार्क, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 मार्च को सहरसा के वार्ड नंबर 7 स्थित नवनिर्मित नगर निगम पार्क का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बुधवार से ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने स्थल का गहन निरीक्षण और सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मधेपुरा से सहरसा पहुंचेंगे। सहरसा पहुंचने के बाद उनका पहला कार्यक्रम वार्ड नंबर 7 स्थित इस नए पार्क का लोकार्पण करना होगा। सुरक्षा तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें… आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर पार्क परिसर और आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा में तैनात अधिकारी और जवान पार्क परिसर, प्रवेश द्वार तथा अन्य प्रमुख स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में कुल 18 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के जरिए राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। नगर निगम एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण करा रहा है, जहां लोग यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। पोखर (तालाब) का भी निर्माण कराया गया
पार्क को अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाने के लिए कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में एक पालना घर (क्रेच) स्थापित किया गया है, साथ ही रसोई घर और कैंटीन की भी व्यवस्था है। बच्चों के लिए अलग से मनोरंजन क्षेत्र बनाया गया है। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक आकर्षक पोखर (तालाब) का भी निर्माण कराया गया है। नगर निगम ने इस पार्क और संबंधित सुविधाओं को विकसित करने पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 13 मार्च को सहरसा के वार्ड नंबर 7 स्थित नवनिर्मित नगर निगम पार्क का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बुधवार से ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने स्थल का गहन निरीक्षण और सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मधेपुरा से सहरसा पहुंचेंगे। सहरसा पहुंचने के बाद उनका पहला कार्यक्रम वार्ड नंबर 7 स्थित इस नए पार्क का लोकार्पण करना होगा। सुरक्षा तैयारियों से जुड़ी तस्वीरें… आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम
मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर पार्क परिसर और आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा में तैनात अधिकारी और जवान पार्क परिसर, प्रवेश द्वार तथा अन्य प्रमुख स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में कुल 18 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के जरिए राज्य सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। नगर निगम एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण करा रहा है, जहां लोग यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। पोखर (तालाब) का भी निर्माण कराया गया
पार्क को अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाने के लिए कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में एक पालना घर (क्रेच) स्थापित किया गया है, साथ ही रसोई घर और कैंटीन की भी व्यवस्था है। बच्चों के लिए अलग से मनोरंजन क्षेत्र बनाया गया है। पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए एक आकर्षक पोखर (तालाब) का भी निर्माण कराया गया है। नगर निगम ने इस पार्क और संबंधित सुविधाओं को विकसित करने पर तीन करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *