मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से नवादा पहुंचे। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल उद्वह योजना के तहत मोतनाजे डैम पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। यह दौरा ‘सात निश्चय 3’ योजना के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य जिले में विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। गंगाजल उद्वह योजना, जिसे ‘हर घर गंगाजल’ के नाम से भी जाना जाता है, बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका मुख्य लक्ष्य दक्षिण बिहार के सूखाग्रस्त शहरों में पीने के लिए गंगा का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इस योजना का तीसरा चरण चल रहा है। सांसद, मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद, मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और विभिन्न पार्टी के जिला अध्यक्षों ने भी उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से नवादा पहुंचे। उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट गंगाजल उद्वह योजना के तहत मोतनाजे डैम पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। यह दौरा ‘सात निश्चय 3’ योजना के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य जिले में विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। गंगाजल उद्वह योजना, जिसे ‘हर घर गंगाजल’ के नाम से भी जाना जाता है, बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका मुख्य लक्ष्य दक्षिण बिहार के सूखाग्रस्त शहरों में पीने के लिए गंगा का शुद्ध पानी उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इस योजना का तीसरा चरण चल रहा है। सांसद, मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद, मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान और विभिन्न पार्टी के जिला अध्यक्षों ने भी उनका स्वागत किया।


