आज समस्तीपुर आ रहे हैं सीएम नीतीश कुमार:जननायक कर्पूरी ठाकुर को देंगे श्रद्धांजलि, पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी करेंगे

आज समस्तीपुर आ रहे हैं सीएम नीतीश कुमार:जननायक कर्पूरी ठाकुर को देंगे श्रद्धांजलि, पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन भी करेंगे

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज 102वीं जयंती है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचेंगे। स्मृति भवन पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और परिजनों से भी मिलेंगे। सीएम के आगमन को लेकर गांव में उत्सव का माहौल है। पूरे गांव को सजाया गया है। प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर के पुस्तक ‘मेरी संसदीय स्वर’ का विमोचन करेंगे। इसके बाद कर्पूरीग्राम पंचायत सरकार भवन और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। अब यहां 20 बेड का अस्पताल बन जाने से लोगों को सुविधा होगी। पंचायत सरकार भवन करीब 3 करोड़ की लागत से बनेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सीएम के साथ कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार देर शाम डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने निर्धारित समय पर आवंटित प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाएं। साथ ही हेलीपैड, स्मृति भवन, महाविद्यालय परिसर में तैनात पदाधिकारी को निर्देश दिया है। । भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज 102वीं जयंती है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धांजलि देने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार पहुंचेंगे। स्मृति भवन पर आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और परिजनों से भी मिलेंगे। सीएम के आगमन को लेकर गांव में उत्सव का माहौल है। पूरे गांव को सजाया गया है। प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर के पुस्तक ‘मेरी संसदीय स्वर’ का विमोचन करेंगे। इसके बाद कर्पूरीग्राम पंचायत सरकार भवन और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। अब यहां 20 बेड का अस्पताल बन जाने से लोगों को सुविधा होगी। पंचायत सरकार भवन करीब 3 करोड़ की लागत से बनेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सीएम के साथ कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार देर शाम डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने निर्धारित समय पर आवंटित प्रतिनियुक्ति स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाएं। साथ ही हेलीपैड, स्मृति भवन, महाविद्यालय परिसर में तैनात पदाधिकारी को निर्देश दिया है। ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *