‘सीएम नीतीश कुमार भारत रत्न के योग्य हैं’:संतोष सुमन बोले- पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी; पीएम वाले बयान पर ओवैसी को घेरा

‘सीएम नीतीश कुमार भारत रत्न के योग्य हैं’:संतोष सुमन बोले- पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी; पीएम वाले बयान पर ओवैसी को घेरा

गयाजी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दो दशकों से बिहार की सेवा कर रहे हैं। बिहार को जंगलराज से निकाल कर सुशासन की राह पर लाए। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, हर मोर्चे पर काम दिखता है। जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियानों ने उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दी। व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि नीतीश कुमार भारत रत्न के योग्य हैं। अगर उनके नाम पर प्रस्ताव आता है तो यह पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी। जनता तय करती है पीएम और सीएम कौन होगा संतोष सुमन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा है। एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी, ओवैसी के इस बयान पर कहा कि भारत का लोकतंत्र किसी व्यक्ति विशेष के बयान से नहीं चलता।पीएम या सीएम कौन बनेगा, यह जनता तय करती है। बयानबाजी और नारे से नहीं। वोट से सत्ता मिलती है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। आज नरेंद्र मोदी वैश्विक मंच पर भारत की आवाज हैं। दुनिया भारत को गंभीरता से सुन रही है। कोई भी नेता बयान देकर प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख सकता है, लेकिन हकीकत यही है कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। सांसदों का चयन जनता करती है। वही प्रधानमंत्री तय करते हैं। पश्चिम बंगाल में धार्मिक उन्माद बढ़ा है बंगाल विधानसभा चुनाव पर संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए का दावा मजबूत है। जनता का मूड बदला हुआ है। पिछली बार भाजपा को 88 सीटें मिली थीं। इस बार तैयारी और बेहतर है। बंगाल में अपराध, अराजकता और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चिंता का विषय है। धार्मिक उन्माद बढ़ा है। राज्य सामरिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद अहम है, लेकिन विकास की रफ्तार थमी हुई है। एनडीए ही बंगाल को विकास की पटरी पर ला सकता है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वहां पार्टी की यूनिट मौजूद है। एनडीए के साथ समन्वय पर बातचीत चल रही है। रणनीति बनाई जाएगी। परिस्थितियां अनुकूल रही तो एनडीए लाइन में रहकर चुनाव लड़ा जाएगा। सक्षम उम्मीदवार होंगे तो विकल्प खुले हैं। अंतिम फैसला समय आने पर लिया जाएगा। गयाजी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संतोष सुमन ने सीएम नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दो दशकों से बिहार की सेवा कर रहे हैं। बिहार को जंगलराज से निकाल कर सुशासन की राह पर लाए। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, हर मोर्चे पर काम दिखता है। जल-जीवन-हरियाली जैसे अभियानों ने उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान दी। व्यक्तिगत तौर पर मैं मानता हूं कि नीतीश कुमार भारत रत्न के योग्य हैं। अगर उनके नाम पर प्रस्ताव आता है तो यह पूरे बिहार के लिए गौरव की बात होगी। जनता तय करती है पीएम और सीएम कौन होगा संतोष सुमन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भी निशाना साधा है। एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी भारत की प्रधानमंत्री बनेगी, ओवैसी के इस बयान पर कहा कि भारत का लोकतंत्र किसी व्यक्ति विशेष के बयान से नहीं चलता।पीएम या सीएम कौन बनेगा, यह जनता तय करती है। बयानबाजी और नारे से नहीं। वोट से सत्ता मिलती है। देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। आज नरेंद्र मोदी वैश्विक मंच पर भारत की आवाज हैं। दुनिया भारत को गंभीरता से सुन रही है। कोई भी नेता बयान देकर प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख सकता है, लेकिन हकीकत यही है कि लोकतंत्र में जनता मालिक है। सांसदों का चयन जनता करती है। वही प्रधानमंत्री तय करते हैं। पश्चिम बंगाल में धार्मिक उन्माद बढ़ा है बंगाल विधानसभा चुनाव पर संतोष सुमन ने कहा कि एनडीए का दावा मजबूत है। जनता का मूड बदला हुआ है। पिछली बार भाजपा को 88 सीटें मिली थीं। इस बार तैयारी और बेहतर है। बंगाल में अपराध, अराजकता और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति चिंता का विषय है। धार्मिक उन्माद बढ़ा है। राज्य सामरिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद अहम है, लेकिन विकास की रफ्तार थमी हुई है। एनडीए ही बंगाल को विकास की पटरी पर ला सकता है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वहां पार्टी की यूनिट मौजूद है। एनडीए के साथ समन्वय पर बातचीत चल रही है। रणनीति बनाई जाएगी। परिस्थितियां अनुकूल रही तो एनडीए लाइन में रहकर चुनाव लड़ा जाएगा। सक्षम उम्मीदवार होंगे तो विकल्प खुले हैं। अंतिम फैसला समय आने पर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *