बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले को 409.31 करोड़ रुपये की कुल 443 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 257 योजनाओं का उद्घाटन और 186 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कटिहार प्रखंड के तीनगछिया स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज 2 के तहत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिले की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण मेले का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं से जुड़े स्टालों का अवलोकन किया। बाद में वे प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत पहुंचे, जहां पुराने पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के बाद स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया। साथ ही, जीविका समूह द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुद्धनगर में स्थापित आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया, जहां विद्यार्थियों को कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरे में कुल 409.31 करोड़ रुपये की 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इनमें 228.63 करोड़ रुपये की 257 योजनाओं का उद्घाटन और 180.68 करोड़ रुपये की 186 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएं सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, शहरी विकास और पंचायत से संबंधित थीं। ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं पर सबसे अधिक राशि खर्च की जा रही है। आरडब्ल्यूडी कटिहार डिवीजन की 26 योजनाओं का उद्घाटन और 35 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत करीब 99.59 करोड रुपए है। वही पुल निर्माण विभाग की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर 70.68 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायती राज विभाग की योजनाओं पर 44.7 करोड रुपए आरडब्ल्यूयुडी मनिहारी की परियोजनाओं पर 40.64 करोड रुपए और आरडब्ल्यूडी बारसोई की योजनाओं पर 23.59 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। शहरी क्षेत्र में कई योजनाओं की शुरुआत की गई है।
नगर निगम की 63 योजनाओं पर 20.52 करोड रुपए पीएचडी की 60 योजनाओं पर 25.74 करोड रुपए और शिक्षा विभाग की 11 योजनाओं पर 18.51 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बिजली, बाढ़ नियंत्रण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री के दौरे में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, बरारी विधायक विजय सिंह, कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी शामिल हुए। वही दौड़े को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले को 409.31 करोड़ रुपये की कुल 443 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 257 योजनाओं का उद्घाटन और 186 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कटिहार प्रखंड के तीनगछिया स्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा फेज 2 के तहत बाजार समिति के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से जिले की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि यंत्रीकरण मेले का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास योजनाओं से जुड़े स्टालों का अवलोकन किया। बाद में वे प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत पहुंचे, जहां पुराने पंचायत भवन के जीर्णोद्धार के बाद स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया। साथ ही, जीविका समूह द्वारा संचालित सिलाई केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुद्धनगर में स्थापित आईसीटी लैब का भी निरीक्षण किया, जहां विद्यार्थियों को कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया और नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरे में कुल 409.31 करोड़ रुपये की 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इनमें 228.63 करोड़ रुपये की 257 योजनाओं का उद्घाटन और 180.68 करोड़ रुपये की 186 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। ये परियोजनाएं सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, शहरी विकास और पंचायत से संबंधित थीं। ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं पर सबसे अधिक राशि खर्च की जा रही है। आरडब्ल्यूडी कटिहार डिवीजन की 26 योजनाओं का उद्घाटन और 35 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत करीब 99.59 करोड रुपए है। वही पुल निर्माण विभाग की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर 70.68 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायती राज विभाग की योजनाओं पर 44.7 करोड रुपए आरडब्ल्यूयुडी मनिहारी की परियोजनाओं पर 40.64 करोड रुपए और आरडब्ल्यूडी बारसोई की योजनाओं पर 23.59 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है। शहरी क्षेत्र में कई योजनाओं की शुरुआत की गई है।
नगर निगम की 63 योजनाओं पर 20.52 करोड रुपए पीएचडी की 60 योजनाओं पर 25.74 करोड रुपए और शिक्षा विभाग की 11 योजनाओं पर 18.51 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा बिजली, बाढ़ नियंत्रण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री के दौरे में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, बरारी विधायक विजय सिंह, कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी शामिल हुए। वही दौड़े को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी की।


