सीएम नीतीश को मिला राज्यसभा का सर्टिफिकेट:संजय झा ने पोस्ट पर लिखा- बिहार के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी

सीएम नीतीश को मिला राज्यसभा का सर्टिफिकेट:संजय झा ने पोस्ट पर लिखा- बिहार के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी

बिहार में राज्यसभा चुनाव में (NDA) ने बड़ी सफलता हासिल की है। 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में एनडीए की मजबूत स्थिति को साबित कर दिया है। चुनाव में संख्या बल पहले से ही एनडीए के पक्ष में था, जिसके चलते नतीजे लगभग तय माने जा रहे थे। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा पहुंच गए हैं। उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सौंपा। इस दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए इसे गौरव का क्षण बताया। संजय झा ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन हमेशा जनता की सेवा और बिहार के विकास के लिए समर्पित रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से बिहार के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी, साथ ही वे राज्य सरकार को भी अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। पहले श्रवण कुमार ने लिया था सर्टिफिकेट एक दिन पहले यानी सोमवार को विधानसभा मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री की ओर से प्रमाण-पत्र लेने पहुंचे थे। इसके बाद आज औपचारिक रूप से यह प्रमाण-पत्र सौंपा गया। वहीं, संजय झा आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए को शुरुआत से ही पूरा भरोसा था कि सभी पांचों सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संख्या बल में एनडीए को कोई परेशानी नहीं थी। जिन दलों के विधायक वोटिंग में नहीं पहुंचे, उन्हें अपनी पार्टी के अंदर कारण तलाशना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल अपने ही विधायकों को नियंत्रित रखने में लगे हुए थे। बिहार में राज्यसभा चुनाव में (NDA) ने बड़ी सफलता हासिल की है। 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में एनडीए की मजबूत स्थिति को साबित कर दिया है। चुनाव में संख्या बल पहले से ही एनडीए के पक्ष में था, जिसके चलते नतीजे लगभग तय माने जा रहे थे। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा पहुंच गए हैं। उन्हें निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सौंपा। इस दौरान पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए इसे गौरव का क्षण बताया। संजय झा ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। नीतीश कुमार का सार्वजनिक जीवन हमेशा जनता की सेवा और बिहार के विकास के लिए समर्पित रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति से बिहार के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी, साथ ही वे राज्य सरकार को भी अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे। पहले श्रवण कुमार ने लिया था सर्टिफिकेट एक दिन पहले यानी सोमवार को विधानसभा मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री की ओर से प्रमाण-पत्र लेने पहुंचे थे। इसके बाद आज औपचारिक रूप से यह प्रमाण-पत्र सौंपा गया। वहीं, संजय झा आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए को शुरुआत से ही पूरा भरोसा था कि सभी पांचों सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल होगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संख्या बल में एनडीए को कोई परेशानी नहीं थी। जिन दलों के विधायक वोटिंग में नहीं पहुंचे, उन्हें अपनी पार्टी के अंदर कारण तलाशना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दल अपने ही विधायकों को नियंत्रित रखने में लगे हुए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *