सरसंघचालक डॉ. भागवत से मुलाकात करने पहुंचे CM नायब सैनी:समालखा में संघ की सबसे बड़ी बैठक ‘प्रतिनिधि सभा कल से, 1487 सदस्य लेंगे भाग

सरसंघचालक डॉ. भागवत से मुलाकात करने पहुंचे CM नायब सैनी:समालखा में संघ की सबसे बड़ी बैठक ‘प्रतिनिधि सभा कल से, 1487 सदस्य लेंगे भाग

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से पानीपत जिले के समालखा में पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की आगामी 13, 14 और 15 मार्च को होने वाली ‘अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा’ की तैयारियों का जायजा लेने और संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से भेंट करने के लिए था। हेलीपैड पर भव्य स्वागत मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर उतरते ही भाजपा जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। संघ की सबसे बड़ी बैठक- 1487 प्रतिनिधि होंगे शामिल माधव सृष्टि में होने वाली यह तीन दिवसीय बैठक संघ की साल की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक है। इसमें देशभर से करीब 1487 प्रतिनिधि हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलकर बैठक की रूपरेखा पर चर्चा की। इस बैठक में निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर मंथन होगा। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे और संघ की हाई-प्रोफाइल बैठक को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। समालखा और आसपास के इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग कर नाके लगाए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी है कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री सरसंघचालक के साथ महत्वपूर्ण चर्चा और बैठक की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। संघ की इस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा पर देशभर की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को लेकर यहाँ से कोई बड़ा संदेश या नीतिगत फैसला निकल सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *