मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बुधवार को नवादा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 244 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया और लगभग 55 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी, बुधौल (नवादा) में बिहार गृह रक्षा वाहिनी और बिहार अग्निशमन सेवा से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करके की। 228 प्रशिक्षुओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण जिला पदाधिकारी ने बताया कि गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय सह आवासीय भवन एक एकड़ भूमि पर 10 करोड़ 51 लाख 68 हजार 750 रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। इस भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने 10 फरवरी 2025 को ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान किया था। वर्तमान में यहां बक्सर और जहानाबाद जिलों के कुल 228 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में पहले शुरू की गई योजनाओं की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और कार्यों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें….
संजीवनी वाटिका पार्क का किया निरीक्षण तत्पश्चात, मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन संजीवनी वाटिका पार्क, बुधौल (नवादा) का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि संजीवनी वाटिका का निर्माण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 6.80 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यहीं पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ली। इन योजनाओं से जिले में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बुधवार को नवादा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 244 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया और लगभग 55 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी, बुधौल (नवादा) में बिहार गृह रक्षा वाहिनी और बिहार अग्निशमन सेवा से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करके की। 228 प्रशिक्षुओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण जिला पदाधिकारी ने बताया कि गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय सह आवासीय भवन एक एकड़ भूमि पर 10 करोड़ 51 लाख 68 हजार 750 रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। इस भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने 10 फरवरी 2025 को ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान किया था। वर्तमान में यहां बक्सर और जहानाबाद जिलों के कुल 228 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में पहले शुरू की गई योजनाओं की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की और कार्यों को समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें….
संजीवनी वाटिका पार्क का किया निरीक्षण तत्पश्चात, मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन संजीवनी वाटिका पार्क, बुधौल (नवादा) का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि संजीवनी वाटिका का निर्माण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 6.80 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। यहीं पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ली। इन योजनाओं से जिले में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति सुनिश्चित होगी।


