15 करोड़ 18 लाख 90 हजार रुपये का दिया चेक:सीएम ने जीविका दीदी के स्टॉलों का निरीक्षण किया, तंजौर कलाकृति की सराहना की

15 करोड़ 18 लाख 90 हजार रुपये का दिया चेक:सीएम ने जीविका दीदी के स्टॉलों का निरीक्षण किया, तंजौर कलाकृति की सराहना की

शेखपुरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सर्वा में जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दक्षिण भारत की प्रसिद्ध तंजौर कलाकृति की सराहना की, जिसका निर्माण जिले की कृष्णा देवी कर रही हैं। स्टॉल निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जिले में संचालित जीविका दीदी के सिलाई घर को ट्राईसेम भवन में स्थानांतरित करने की सांकेतिक चाभी भेंट की। उन्होंने सिलाई घर के साथ-साथ जीविका दीदी हाट के मॉडल को भी समझा। मुख्यमंत्री ने अरियरी प्रखंड में कार्यरत कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड की जीविका दीदियों से उनके प्याज व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्याज, अदरक और लहसुन के पाउडर के व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठाकर महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके व्यवसाय को और विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ताड़ी और देशी शराब के कारोबार को छोड़कर सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत लाभान्वित जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी की भी सराहना की। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने वित्तीय समावेशन के तहत 1425 स्वयं सहायता समूहों को 34 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये और 3601 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 15 करोड़ 18 लाख 90 हजार रुपये से अधिक के सांकेतिक चेक भेंट किए। स्टॉल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर उपस्थित जिले की हजारों महिलाओं और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। शेखपुरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सर्वा में जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने दक्षिण भारत की प्रसिद्ध तंजौर कलाकृति की सराहना की, जिसका निर्माण जिले की कृष्णा देवी कर रही हैं। स्टॉल निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले जिले में संचालित जीविका दीदी के सिलाई घर को ट्राईसेम भवन में स्थानांतरित करने की सांकेतिक चाभी भेंट की। उन्होंने सिलाई घर के साथ-साथ जीविका दीदी हाट के मॉडल को भी समझा। मुख्यमंत्री ने अरियरी प्रखंड में कार्यरत कल्याणी जीविका महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड की जीविका दीदियों से उनके प्याज व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्याज, अदरक और लहसुन के पाउडर के व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ उठाकर महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने इन महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और उनके व्यवसाय को और विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ताड़ी और देशी शराब के कारोबार को छोड़कर सतत् जीविकोपार्जन योजना के तहत लाभान्वित जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी की भी सराहना की। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने वित्तीय समावेशन के तहत 1425 स्वयं सहायता समूहों को 34 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये और 3601 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 15 करोड़ 18 लाख 90 हजार रुपये से अधिक के सांकेतिक चेक भेंट किए। स्टॉल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर उपस्थित जिले की हजारों महिलाओं और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *