​​​​​CM भजनलाल शर्मा का अशोक गहलोत पर जुबानी हमला, कहा- प्रदेश में विकास नहीं दिखता तो चश्मा कैंप लगवा देंगे

​​​​​CM भजनलाल शर्मा का अशोक गहलोत पर जुबानी हमला, कहा- प्रदेश में विकास नहीं दिखता तो चश्मा कैंप लगवा देंगे

सिरोही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही के अरविंद पैवेलियन में आयोजित ‘ग्राम उत्थान शिविर’ के शुभारंभ पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में पेपर लीक और ओएमआर शीट घोटाले से युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का काम किया।

‘एक भी पेपर लीक नहीं हुआ’

उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है और पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं और 1.44 लाख नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। साथ ही एक लाख नए पदों का कैलेंडर भी जारी किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें प्रदेश का विकास नहीं दिख रहा, तो सरकार उनके लिए भी चश्मा वितरण कैंप लगा देगी।

1590 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के लाभार्थियों के खातों में 1590 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने घोषणा की कि बसंत पंचमी से राज्य में ‘ग्राम उत्थान शिविर’ लगाए जाएंगे, जहां एक ही छत के नीचे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यह वीडियो भी देखें

’22 जिलों में दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित’

किसानों के हित में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 22 जिलों में दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और गौशालाओं का अनुदान भी बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्थान में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तुष्टिकरण के बजाय कानून के आधार पर प्रदेश चलाएगी। कार्यक्रम को राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी संबोधित किया।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *