गोरखपुर में ‘रोटरी डे’ के अवसर पर रोटरी क्लब मिडटाउन के सदस्यों ने एक नेक पहल की। क्लब के सदस्यों ने बाल शिशु गृह के बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। रोटरी डे का जश्न मनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें रोटरी डे की जानकारी दी। बच्चों ने भी सदस्यों के साथ मिलकर खूब मस्ती की और खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों को उनके मनपसंद गिफ्ट बांटा गया, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। जरूरत के सामान और पोषण सामग्री का वितरण
केवल जश्न ही नहीं, बल्कि क्लब ने बच्चों की सेहत और जरूरतों का भी ख्याल रखा। सदस्यों ने बच्चों को पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ और उनके उपयोग की विभिन्न सामग्रियां भेंट कीं। क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर जो खुशी मिलती है, वही रोटरी का असली उद्देश्य है। सेवा ही रोटरी का लक्ष्य
इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा से समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहता है। बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस दौरान क्लब के सदस्य राजकुमार बथवाल, आकाश अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, हर्ष बंका, रवि खेमका, सुधीर जैन, अल्पना जैन, त्रिलोकनाथ, नीति जैन, रीता अग्रवाल और अन्य मौजूद है।


