बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में पककर तैयार फसल

बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में पककर तैयार फसल

सकट. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाद बादल छाए और तेज हवा चलने से किसान चिंतित दिखाई दिए किसानों ने बताया कि इन दिनों खेतों में गेहूं व चने की फसल पककर तैयार खड़ी है। फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है मौसम परिवर्तन से किसानों को बारिश की चिंता सता रही है। इन दिनों बहुत से किसानों ने अपने खेतों में गेहूं व चने की फसल को काटकर पटक रखी है। ऐसे में किसानों को फसल भीगने का डर है।बूंदाबांदी ने बढ़ाई चिंता

अकरबपुर. क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। कुछ दिनों से हो रही तेज गर्मी से राहत मिली है। घने काले बादल देखकर किसानों ने चिंता जताई। उनका कहना था कि अगर बरसात होती है तो पकी हुई फसल में नुकसान होगा। हालांकि पछेती फसल व लाल प्याज का बीज के लिए खेतों में कण की बुवाई की हुई है, उसमें भी काफी लाभ मिलेगा। अगर तेज हवा आती है तो गेहूं की फसल पसर जाने का डर है।

गोविंदगढ़. क्षेत्र में शाम को हुई बूंदाबांदी और छाए बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। कटाई का कार्य जोरों पर है। शाम को हवा के साथ हल्की बारिश से कई किसानों ने कटाई का काम बीच में ही रोक दिया।

थानागाजी. कस्बे सहित क्षेत्र के ग्राम हरनेर, गुढा चुरानी, किशोरी, भीकमपुरा, क्यारा, कबलीगढ़, बामनवास चौगान, डेरा, जैतपुर, बावड़ी, अजबगढ, घाटा, बांदरोल, दुहार चौगान, द्वारापुर, गढ़बसई, अंगारी, झांकडी, नांगल बानी सहित इलाके में दोपहर बाद मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। शाम 7 बजे बूंदाबादी हुई। साढ़े 6 बजे तक बादल छा गए। इसके बाद गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी होने लगी। किसानों के खेतों में पकी फसल की इन दिनों कटाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसान परेशान नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *