आगरा में छाए बादल, सता रही ठिठुरन:7°C पहुंचा पारा, 2 दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

आगरा में छाए बादल, सता रही ठिठुरन:7°C पहुंचा पारा, 2 दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल

आगरा में आज शुक्रवार, 9 जनवरी को सर्दी का असर और तेज हो गया। सुबह के समय शहर में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते सुबह के समय जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है ।जबकि दिन में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के हल्की धूप निकलने के आसार हैं, लेकिन गलन का असर पूरे दिन बना रहेगा। जिलाधिकारी का आदेश: आज और कल स्कूल बंद घने कोहरे और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर आगरा जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद रखे गए हैं। यानी आज 9 जनवरी और कल 10 जनवरी को भी स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रशासन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले 7 दिनों में आगरा का मौसम कैसा रहा (न्यूनतम–अधिकतम तापमान, डेट वाइज) 2 जनवरी: न्यूनतम 8°C | अधिकतम 18°C 3 जनवरी: न्यूनतम 9°C | अधिकतम 19°C 4 जनवरी: न्यूनतम 8°C | अधिकतम 18°C 5 जनवरी: न्यूनतम 8°C | अधिकतम 19°C 6 जनवरी: न्यूनतम 7°C | अधिकतम 17°C 7 जनवरी: न्यूनतम 8°C | अधिकतम 18°C 8 जनवरी: न्यूनतम 7°C | अधिकतम 18°C पिछले सात दिनों से आगरा में रातें लगातार ठंडी बनी रहीं। दिन के तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और सुबह के समय कोहरे का असर लगातार देखने को मिला। आने वाले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान 10 जनवरी: न्यूनतम 7°C | अधिकतम 20°C | सुबह घना कोहरा 11 जनवरी: न्यूनतम 6–7°C | अधिकतम 19°C | ठंड और बढ़ेगी 12 जनवरी: न्यूनतम 6°C | अधिकतम 19°C | सर्द सुबह 13 जनवरी: न्यूनतम 6°C | अधिकतम 19°C | कोहरा जारी 14 जनवरी: न्यूनतम 6°C | अधिकतम 19°C | ठंड बरकरार 15 जनवरी: न्यूनतम 8°C | अधिकतम 21°C | तापमान में हल्की बढ़ोतरी 16 जनवरी: न्यूनतम 9°C | अधिकतम 21°C | मौसम साफ रहने के आसार मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में कड़ाके की ठंड और कोहरा बना रहेगा। 15 जनवरी के बाद दिन के तापमान में हल्की राहत मिल सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *