नोएडा के दसों सर्किल से जोड़ी गई सफाई व्यवस्था:दो वरिष्ठ प्रबंधक बनाए गए नोडल, महाप्रबंधक को करेंगे रिपोर्ट

नोएडा के दसों सर्किल से जोड़ी गई सफाई व्यवस्था:दो वरिष्ठ प्रबंधक बनाए गए नोडल, महाप्रबंधक को करेंगे रिपोर्ट

नोएडा में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को 10 सर्किलों के साथ जोड़ा गया है। ताकि सफाई व्यवस्था उत्तम हो सके। नई व्यवस्था में जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ सर्किल कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जाएगा। जिससे नोएडा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाकर स्वच्छता अभियान में नोएडा को पहले से बेहतर और नंबर वन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिसमें नोएडा क्षेत्र के सभी निवासियों, ग्राम वासियों, कर्मचारियों सहित सभी के सहयोग से ही सफलता मिलना संभव है। जन स्वास्थ्य विभाग समाप्त नहीं किया गया है केवल 10 सिविल डिवीजन के साथ जोड़ दिया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की सुविधा, समय-समय पर आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को समयबद्ध निवारण पहले की तरह होगा।

ये बनाए गए नोडल अधिकारी
पहले जन स्वास्थ्य खण्ड-प्रथम क्षेत्र जोकि वर्तमान में वर्क सर्किल 01 से 05 में सम्मिलित है। इसके नोडल अधिकारी कपिल सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक(9717597709) महाप्रबंधक (एसपी सिंह ) रहेंगे। पहले जन स्वास्थ्य खंड-द्वितीय क्षेत्र जोकि वर्तमान में वर्क सर्किल 06 से 10 में सम्मिलित है। इसके नोडल प्रवीण सलोनिया वरिष्ठ प्रबंधक (9871090103) व महाप्रबंधक (एके अरोड़ा) व इंदुप्रकाश सिंह, विशेष कार्याधिकारी अधिकारी रहेंगे।

सेक्टर-94 में होगी बैठक
सेक्टर-94 स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों से संबंधित समय-समय पर प्राप्त होने वाली विभिन्न शिकायतों , मांगों के निवारण के संबंध में बैठक की जाएंगी। समस्त स्वास्थ्य कर्मियों एवं विभिन्न एजेंसियों द्वारा इस नई व्यवस्था में और बेहतर एवं अच्छे ढंग से कार्य करने में सहयोग किया जायेगा ताकि शहरवासियों को पूर्व में नोएडा प्राधिकरण को स्वच्छता में मिले विभिन्न पुरस्कारों को यथावत बरकरार रखा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *