गयाजी में स्वच्छ फल्गु अभियान के तहत रविवार को दिनकर घाट, जनकपुर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर फल्गु नदी की साफ-सफाई की। नदी में उगी झाड़ियों, कचरे और गंदगी को हटाया गया। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक विनोद कुमार, जन शिक्षण संस्थान के रवींद्र कुमार, वार्ड 50 के प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, ट्रेड यूनियन नेता कपिलदेव सिन्हा मौजूद रहे। इसके अलावा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव रंजीत कुमार, जिला आयुक्त गोपाल प्रसाद, प्रतिज्ञा कुमारी, ममता कुमारी, उदय यादव, विनोद कुमार और कांत शर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। गयाजी नगर निगम के सफाईकर्मियों ने भी इस अभियान में सहयोग किया।
युद्ध स्तर पर चल रहा सफाई कार्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि फल्गु नदी के दोनों किनारों पर स्थित अम्मवां, केंदुई, डंडी बाग, लखनपुरा, विष्णुपद, देव घाट, ब्राह्मणी घाट, रामशीला घाट, भास्कर घाट, दिनकर घाट, जनकपुर, अलीपुर और शादीपुर घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। हर रविवार को सुबह एक घंटे तक श्रमदान कर नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 29 मार्च को देव घाट रबर डैम पर चलाए गए सफाई अभियान के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। 03 अप्रैल को रबर डैम से गंदा पानी निकालकर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य शुरू किया गया, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि मानसून से पहले नदी की स्थिति में सुधार होगा। इसके लिए अभियान समिति ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। गयाजी में स्वच्छ फल्गु अभियान के तहत रविवार को दिनकर घाट, जनकपुर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर फल्गु नदी की साफ-सफाई की। नदी में उगी झाड़ियों, कचरे और गंदगी को हटाया गया। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, सह संयोजक विनोद कुमार, जन शिक्षण संस्थान के रवींद्र कुमार, वार्ड 50 के प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, ट्रेड यूनियन नेता कपिलदेव सिन्हा मौजूद रहे। इसके अलावा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव रंजीत कुमार, जिला आयुक्त गोपाल प्रसाद, प्रतिज्ञा कुमारी, ममता कुमारी, उदय यादव, विनोद कुमार और कांत शर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। गयाजी नगर निगम के सफाईकर्मियों ने भी इस अभियान में सहयोग किया।
युद्ध स्तर पर चल रहा सफाई कार्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि फल्गु नदी के दोनों किनारों पर स्थित अम्मवां, केंदुई, डंडी बाग, लखनपुरा, विष्णुपद, देव घाट, ब्राह्मणी घाट, रामशीला घाट, भास्कर घाट, दिनकर घाट, जनकपुर, अलीपुर और शादीपुर घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। हर रविवार को सुबह एक घंटे तक श्रमदान कर नदी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 29 मार्च को देव घाट रबर डैम पर चलाए गए सफाई अभियान के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। 03 अप्रैल को रबर डैम से गंदा पानी निकालकर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य शुरू किया गया, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है कि मानसून से पहले नदी की स्थिति में सुधार होगा। इसके लिए अभियान समिति ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


